RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:राजभवन में सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गई विदाई।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)28 नवंबर।राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर राजभवन में पदस्थ रहे सहायक ग्रेड-1 बसंत कुमार तिवारी को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित समारोह में श्री तिवारी को उनके अंतिम स्वत्वों के भुगतान का आदेश प्रदान करने के साथ शॉल-श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव ने सेवानिवृत श्री तिवारी की दीर्घकालिक सेवाओं का स्मरण करते हुए उनकी कार्यप्रणाली एवं व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि 40 वर्षों की सुदीर्घ सेवाकाल के बाद श्री तिवारी अपने अनुभवों और कार्य क्षमताओं से परिवार और समाज को लाभान्वित करते रहें। श्री तिवारी ने राजभवन के अधिकारियों के सहयोग के प्रति आभार जताया। राजभवन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री तिवारी के सेवा संस्मरण सुनायें।
नियंत्रक हाऊस होल्ड शिल्पी दिवाकर ने आभार ज्ञापित किया। संचालन लाइब्रेरियन अमित दीक्षित ने किया।

Related posts

देवघर:सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर बांटे गए फूल और नियम तोड़ने वालों को किया गया जागरूक।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 811 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का किया शुभारंभ/शिलान्यास, कृषि ज्ञानवाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

राजस्थान:हनुमानगढ़:उर्वरकों का अवैध भंडारण, संगरिया की फर्म का अनुज्ञा पत्र निलम्बित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:रजिस्टर्ड मोबाइल से ही कराएं गैस बुकिंग।

rktvnews

देवघर:झारखंड विधानसभा की याचिका समिति की बैठक परिसदन के सभागार में आयोजित की गई।

rktvnews

पटना:स्त्री-चेतना और मनोगत भावों की नैसर्गिक अभिव्यक्ति है ‘आँगन के फूल’: डॉ सुलभ

rktvnews

Leave a Comment