RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सभी लंबित मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन।

20 मामलों में कुल 20.24 लाख रुपये का अर्थदंड, उपायुक्त की मॉनिटरिंग में हुई बड़ी कार्रवाई।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)22 मई।उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश एवं सतत मॉनिटरिंग के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन में जिला प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। अपर समाहर्ता अरविंद कुमार की न्यायालय द्वारा जिले में लंबित सभी मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन करते हुए कुल 20 मामलों में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं कारोबारियों पर कुल 20 लाख 24 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। इसके साथ ही वर्तमान में खाद्य सुरक्षा अधिनियम से संबंधित जिले में कोई भी मामला लंबित नहीं रह गया है।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, चतरा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई कार्रवाई में विभिन्न मामलों में 5 हजार रुपये से लेकर 4 लाख 90 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्धारित मानकों के उल्लंघन, लेबलिंग में अनियमितता एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के अनुपालन नहीं करने से जुड़े मामलों का निष्पादन किया गया।
उपायुक्त रवि आनंद ने स्पष्ट कहा है कि आमजनों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित जांच अभियान चलाने, खाद्य प्रतिष्ठानों की सतत निगरानी रखने तथा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया है।
वहीं अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने कहा कि न्यायालय स्तर पर मामलों के त्वरित निष्पादन को प्राथमिकता देते हुए सभी लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा तथा नियमों के उल्लंघन के मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

बक्सर:मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन।

rktvnews

आइल बजट के पारी

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से कृषि क्षेत्र की साप्ताहिक समीक्षा की।

rktvnews

बीजेपी के घोषणा पत्र मे नौकरी और रोजगार का जिक्र नहीं : तेजस्वी

rktvnews

सिवान: दो वरिष्ठ शायरों के निधन पर जनवादी लेखक संघ सिवान ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक सम्पन्न, जिले में पर्यटन विकास को गति देने हेतु कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment