RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मौनी बाबा शिव मंदिर (घंटाघर) के पुनर्निर्माण को लेकर हिंदू जागरण मंच की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जून।शहर के ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र मौनी बाबा शिव मंदिर (घंटाघर) के पुनर्निर्माण को लेकर रविवार को हिंदू जागरण मंच, आरा-भोजपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक महाजन टोली स्थित पतलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिन्हा ने की, जबकि मंच का संचालन जिला सह संयोजक पवन सत्यार्थी ने किया। बैठक में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक सोना लाल जी तथा भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विभु जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मौनी बाबा शिव मंदिर (घंटाघर) के पुनर्निर्माण के लिए जनजागरण एवं जनसहयोग अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में आगामी 22 जून 2026, सोमवार को गोपाली चौक पर हिंदू जागरण मंच आरा-भोजपुर के तत्वावधान में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।बैठक में हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री विशाल सिंह, मंत्री रोहित सिंह, पवन सत्यार्थी, आदित्य राज, ऋषभ जी, मोहन कुमार, दुर्गेश सिंह, आदित्य कुमार, जय केशरी, आकाश सोनी, संजय कोनाडिया, युवराज सिंह, उज्ज्वल, आकाश सैनी, हरे राम जी, राजा जी, गोलू जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी लोगों ने तन, मन और धन से सहयोग देने का संकल्प लिया

Related posts

भोजपुर:मनरेगा कानून को खत्म करने की नहीं चलेगी साजिश:खेग्रामस

rktvnews

भोजपुर:विभा देवी के पुण्यतिथि पर दलित बस्ती में खाद्य और पाठ्य समाग्री वितरीत।

rktvnews

वैशाली जिला के सभी 16 प्रखंड के 32 गांवों में किया गया जनसंवाद!बिदुपुर के रहिमापुर और रजासन में डीएम-एसपी ने किया जनसंवाद।

rktvnews

खैरागढ़:’स्वर सेतु’ ने बांधा समां, खैरागढ़ में संगीत की गूंज।

rktvnews

56वें आईएफएफआई में एनएफडीसी-एनएफएआई द्वारा पुनर्स्थापित मूक फिल्म ‘मुरलीवाला’ की विशेष स्क्रीनिंग।

rktvnews

भोजपुर:सन्देश के आईसीडीएस भवन में “बेटी जन्मोत्सव कन्या रत्न सम्मान समारोह” का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment