RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत विभिन्न निवेशक समूहों के साथ हुई बैठकें: मुख्यमंत्री

देहरादून/ उत्तराखंड 03 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग करने के पश्चात नई दिल्ली में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत विभिन्न निवेशक समूहों के साथ बैठकें हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बैठकों में पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा, कृषि, एग्री, ऊर्जा, लॉजिस्टिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं हॉस्पिटैलिटी आदि के क्षेत्र में निवेशकों से करार हुए हैं। निवेशक उत्तराखण्ड में निवेश के प्रति काफी आकर्षित है।
उन्होंने कहा कि अभी अहमदाबाद में 50 से अधिक उद्योग समूहों के साथ आयोजित बैठक के बाद लगभग 24 हजार करोड़ रुपए के निवेश पर करार के साथ अब तक लगभग 94 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर करार हो चुके है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास 08-09 दिसम्बर 2023 को देहरादून में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट तक प्राप्त सभी करारों को धरातल पर उतारने का है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जो भी सुझाव प्राप्त हुये हैं उन पर अमल किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थीम को “पीस टू प्रोस्पेरिटी” रखा गया है। टूरिज्म, वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के साथ-साथ उत्तराखण्ड में अनेक नए एवं गैर परंपरागत उद्योगों को विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों में उत्तराखण्ड में निवेश के प्रति काफी उत्साह देखा गया है। राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण होने के कारण इसकी अपार संभावनाएं हैं। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश करने वालों के लिए और प्रोत्साहन दिया जायेगा।

Related posts

योजना भवन, लखनऊ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग।

rktvnews

एनएचपीसी को ‘पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार 2023’ की ‘वार्षिक रिपोर्ट’ श्रेणी के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया मतदान दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण।

rktvnews

उज्जैन:साइबर तहसील में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए : कलेक्टर

rktvnews

भोजपुर: एएनएम संविदा को नियमित करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार जारी।

rktvnews

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर 24 घंटों के अंदर तूफान प्रभावित 5 लाभुकों को दी गई 4/4 लाख रुपए के अनुग्रह अनुदान चेक की राशि।

rktvnews

Leave a Comment