RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नागरिक कर्तव्य स्व के भाव का जागरण अतिआवश्यक है : उपेंद्र भाई त्यागी

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 मई।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाविद्यालयीन विद्यार्थी विभाग द्वारा पंच परिवर्तन निमित नागरिक कर्तव्य एवं स्व के बोध के जागरण को लेकर महाविद्यालयीन विद्यार्थी विभाग के तत्वाधान में पीयूष कोचिंग संस्थान में युवाओं को उपेंद्र भाई त्यागी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ प्रान्त बौद्धिक प्रमुख उपेंद्र भाई त्यागी ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद और मिसाईल मैन डॉक्टर एपी जे अब्दुल कलाम के चलचित्र पे पुष्पांजलि कर उनको नमन किया साथ ही युवाओं से आग्रह किया भारत के उत्थान और विकास के लिए हम सभी को स्व एवं नागरिक कर्तव्य का जागरण अति महत्वपूर्ण है। आने वाला समय उन्हीं देशों का होगा जिनके पास स्व आधारित उन्नत तकनीक और इनोवेशन की शक्ति होगी और नेशन फर्स्ट का भाव होगा। राष्ट्र की उन्नति तभी हो सकती है जब हर नागरिक अपना योगदान दें।संविधान का पालन करना और उसके आदर्शों का सम्मान करना , राष्ट्रगान और राष्ट्रध्वज का सम्मान करना ,देश की रक्षा करना और राष्ट्रीय सेवा देना ,देश की एकता, अखंडता, और संप्रभुता को बनाए रखना ,धर्म, भाषा, और क्षेत्र के आधार पर भेदभाव को खत्म करना ,पर्यावरण की रक्षा करना और प्राणियों के प्रति दया रखना , वैज्ञानिक सोच का विकास करना,सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना स्वामी विवेकानन्द ने विदेशों में भारतीय संस्कृति की महानता को, धर्म के विदेशी स्वरूप को स्पष्ट और तार्किक रूप में रखा। जिससे कि भारतीयों में अपने देश व संस्कृति को लेकर एक आत्मनिर्भरता की भावना विकसित और समद्धृ हुई। आज पुनः समाज को उसी दिशा की तरफ उन्मुख करने का प्रयत्न है ।
इस कार्यक्रम का संचालन उत्तम सिंह जिला महाविद्यालयीन प्रमुख ने किया।कार्यक्रम में रौशन पांडेय ,हिमांशु शर्मा,रूपेश ,मनीष ,आशुतोष ,धीरज ,प्रणव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

मंडल कारा आरा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय ने किया निरीक्षण।

rktvnews

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

जयपुर:मतदाताओं को घर-घर जाकर किया जा रहा वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड का वितरण, ताकि शत प्रतिशत मतदान किया जा सके सुनिश्चित।

rktvnews

बक्सर:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : पहली सोमवारी पर हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय ! उमड़ी भक्तों की भीड़।

rktvnews

देहरादून:कस्तूरी संगठन द्वारा आयोजित कस्तूरी विंटर कौथिग 2024′ का हुआ भव्य शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment