RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अमर उजाला आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हुए शामिल।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)17 मई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है, जो प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने इस वर्ष उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विशेष रूप से बेटियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य को आकार देने में गुरुजनों एवं माता-पिता का सबसे बड़ा योगदान होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार हैं, वह विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक के मूल्य भी प्रदान करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार, नवाचार, डिजिटल लर्निंग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प की पूर्ति में शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गुणवत्तापरक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य ने स्कूली शिक्षा रैंकिंग में शीर्ष 10 राज्यों में स्थान प्राप्त किया है।
इस अवसर पर अपर सचिव बंशीधर तिवारी, अमर उजाला के संपादक अनूप बाजपेयी मौजूद थे।

Related posts

भारत की समुद्री ताकत हमारे आर्थिक और रणनीतिक उत्थान के लिए सर्वोत्कृष्ट : उपराष्ट्रपति

rktvnews

10 अगस्त को बक्सर में रोजगार शिविर।

rktvnews

रायपुर : किसानों की खुशहाली के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित : मंत्री राजवाड़े

rktvnews

आरा रेल थाने ने ट्रेन के डिब्बे से भारी मात्रा में शराब और बियर को किया बरामद।

rktvnews

नारनौल व महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित! 4466 केसों का किया फैसला।

rktvnews

गढ़वा:नगरपालिका आम चुनाव–2026 : मतगणना के मद्देनज़र जनसुनवाई एवं न्यायालय कार्य स्थगित।

rktvnews

Leave a Comment