RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

दुमका:सालतोला गांव में सामूहिक खेती बना किसानों की सफलता का नया मॉडल।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)13 मई।दुमका जिले के रानेश्वर प्रखंड अंतर्गत हरिपुर संकुल के सालतोला गांव में किसानों द्वारा सामूहिक खेती का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। IFC (इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर) के सहयोग से गांव के 26 किसान एकजुट होकर 6 एकड़ भूमि पर करेला, तरबूज एवं भिंडी जैसी नकदी फसलों की खेती कर रहे हैं।
क्लस्टर आधारित खेती मॉडल के तहत किसानों ने सामूहिक रूप से खेती की योजना तैयार की तथा बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री की खरीद एक साथ की। इससे खेती की लागत में कमी आई और किसानों के बीच आपसी सहयोग भी मजबूत हुआ। किसान आधुनिक खेती पद्धतियों को अपनाते हुए उत्पादन बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं।
इस पहल में JSLPS एवं प्रदान संस्थान द्वारा किसानों को तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। किसानों को उन्नत खेती, फसल प्रबंधन, नर्सरी तैयार करने एवं सामूहिक खेती से संबंधित प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। साथ ही समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन एवं अन्य आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसान बेहतर तरीके से खेती कर सकें।
सालतोला गांव के किसान अब क्षेत्र में एक माइक्रो प्रोडक्शन क्लस्टर विकसित करने की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। किसानों का मानना है कि सामूहिक खेती से बाजार तक पहुंच मजबूत होती है और उत्पादों की बेहतर कीमत प्राप्त करने में मदद मिलती है।
इस वर्ष तरबूज की बुआई फरवरी माह में हुई, बाजार में तरबूज की अच्छी मांग को देखते हुए किसान बेहतर उत्पादन और लाभ की उम्मीद कर रहे हैं। खेतों में तैयार हो रही फसलें किसानों के उत्साह को और बढ़ा रही हैं।
इसके अतिरिक्त किसानों ने IFC के सहयोग से सामूहिक रूप से 5,000 पपीता पौधों की नर्सरी तैयार की है। आने वाले समय में गांव में पपीता उत्पादन का एक अलग क्लस्टर विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। किसानों का कहना है कि इससे क्षेत्र में फल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और खेती का दायरा और मजबूत होगा।
हरिपुर संकुल के अंतर्गत सालतोला गांव की यह पहल ग्रामीण किसानों की एकजुटता, मेहनत और नवाचार का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभर रही है। सामूहिक खेती के माध्यम से किसान न केवल आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपना रहे हैं, बल्कि गांव में खेती को एक संगठित और लाभकारी मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।

Related posts

52वें खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से: मंदिरों की नगरी में गुंजेंगे शास्त्रीय सुर।

rktvnews

बक्सर: डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में महिला एवं कार्मिक कल्याण कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बंगाल एसआईआर : जातीय-राज्य के निर्माण के लिए एक गठजोड़।

rktvnews

पटना:यह छोटी जीत है, पूरी की लड़ाई जारी है,12 अगस्त को गुलाबी साड़ी से पटेगा गर्दनीबाग: शशि यादव

rktvnews

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने त्रिपुरा की मत्स्य पालन में संभावनाओं के बारे में बताया, हितधारकों से त्रिपुरा को ‘‘मछली आधिक्‍य राज्य’’ बनाने का आग्रह किया।

rktvnews

भोजपुर:संविधान और आरक्षण के रक्षक है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: राजेश्वर पासवान

rktvnews

Leave a Comment