शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर पुलिस ने बकरीद पर्व को लेकर फ्लैग मार्च किया। बकरीद के अवसर पर शांति व्यवस्था,प्रेम, आपसी भाईचारा और सदभावना कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल द्वारा शाहपुर थाना से बाजार होते हुए हरि नारायण इंटर कॉलेज, पश्चिम पोखरा और रानीसागर मे फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च मे बिहिया इंस्पेक्टर कमलेश्वर कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, पुअनि पूनम कुमारी, अंकित कुमार गुप्ता, संजीव कुमार, शैलेश कुमार ,पुसअनि जय बाबू राय सहित थाना के पुलिस कर्मी एवं पुलिस बल शामिल थे।

