RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाजपा के डबल इंजन राज्य में सामंती – अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर : जवहार लाल सिंह

सामंती – अपराधियों द्वारा रचित जनसंहार के खिलाफ भाकपा – माले 22 अप्रैल को जिले में मनायेगी प्रतिवाद दिवस: माले

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)21 अप्रैल।भाकपा – माले जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने प्रेस बयान जारी कर अगिआंव के लहारपा गांव में हुए पिछड़ी जाति के जनसंहार का कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि हाल के दिनों में तथाकथित डबल इंजन के सरकार में दलितों, पिछड़ों तथा महिलाओं पर लगातार हमले बढ़ें हैं।20 वर्षों के सरकार में बिहार को गर्त में धकेल दिया गया है और सामंती अपराधियों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं।
बिहार में स्नेहा कुशवाहा की बनारस में नृशंस हत्या, औरंगाबाद में 12 वर्षीया बच्ची कोमल पासवान की नृशंस हत्या, पूर्णिया में धानुक समाज से आने वाली घास काटते समय काजल मंडल के साथ बलात्कार और फिर हत्या, पूर्णिया में ही एक 8 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म, औरंगाबाद के नवीनगर में दो नाबालिग बहनों के साथ बलात्कार की कोशिश और बर्बर हमला, बेगूसराय में एसिड अटैक की दर्दनाक घटना आदि ने समाज को झकझोर दिया है।
उन्होंने कहा कि जिले में भी लगातार सामंती अपराधियों के द्वारा दलितों, पिछड़ों और महिलाओं पर हमला बढ़ा है। अपराधियों के अंदर से पुलिस और कानून का डर समाप्त हो गया है। आगे उन्होंने कहा कि लहारपा गांव की घटना सुनियोजित जनसंहार है। इसलिए हमारी मांग है कि तत्काल हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए तथा स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सभी मृतक के आश्रितों को 10 – 10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए और परिवार के लोगों को सुरक्षा की गारंटी दिया जाये। उन्होंने कहा कि अगिआंव में घटना के खिलाफ हो रहे जनता द्वारा सड़क जाम में माले के वर्तमान अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन, पूर्व विधायक मनोज मंज़िल, केंद्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव, भोला यादव सहित स्थानीय कई नेता शामिल थे और प्रशासन से बात कर अपनी मांगे रखी।
आरा सांसद सुदामा प्रसाद शमशान घाट पहुंच शव यात्रा में शामिल हुए और परिजनों के साथ इस दुख की घड़ी में एकजुटता जाहिर किया।
उन्होंने कहा कि सामंती – अपराधियों द्वारा रचित इस जनसंहार के खिलाफ भाकपा – माले कल 22 अप्रैल 2025 को जिले में प्रतिवाद दिवस मनायेगी।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति कल 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

rktvnews

घरेलू कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्रों और गैर-विनियमित क्षेत्र में अप्रैल से सितंबर 2024 के दौरान कोयला आयात में गिरावट।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने गुरू गोविंद सिंह सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह का बड़ा हमला, बोले—आर.के.सिंह मुखिया का चुनाव भी नहीं जीतेंगे।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक में दिए गए निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पवित्र पिपरहवा निशानियों की 127 वर्षों के बाद देश में वापसी का स्वागत किया।

rktvnews

Leave a Comment