RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:मसाढ़ मशाल एथलेटिक क्लब द्वारा एथलीट प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण से हुआ समापन।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अप्रैल।मसाढ़ मशाल एथलेटिक क्लब द्वारा मसाढ हाई स्कूल मैदान में तीन दिवसीय एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक अमेंद्र प्रताप सिंह, डा प्रभात प्रकाश, प्रांतीय मंत्री छोटू सिंह, यशवंत सिंह एवं कार्यक्रम के संयोजक पूर्व ऐथलीट गणेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वल से शुभारंभ हुआ।
विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मिलित प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कमिटी को भी युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अवसर प्रदान करने के लिए बधाई दी। सरकार शिक्षा के साथ खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य कर रहीं और उनको सरकारी नौकरियों प्रदान कर रहीं।विजेता प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए हारे हुए प्रतिभागियों को भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
डॉ.प्रभात प्रकाश ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने हुए इस प्रकार का आयोजन करने की प्रशंसा की। छोटू सिंह ने कहा कि आज के युवा वर्ग मोबाइल के प्रति ज्यादा आकर्षित रहते है अगर हर-एक गांवों में ऐसे आयोजन होगा तो युवाओं की खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी। यशवंत कुमार ने प्रतिभागियों को खेल संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की।कार्यक्रम के संयोजक गणेश सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता में दौड़,ऊंची कूद,लंबी कूद,गोला फेक आदि का आयोजन हुआ ।कमिटी के तरफ से मोमेंट वं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अंकित कुमार,द्वितीय स्थान गोलू कुमार,तृतीय स्थान अंकुश कुमार
200 मीटर दौड़ में प्रथम अंकित कुमार,द्वितीय रंजन प्रकाश,तृतीय गोलू कुमार
400 मीटर दौड़ में प्रथम गोलू कुमार, द्वितीय ऋषिकेश राय,तृतीय निहाल राज,
1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम अश्वनी कुमार,द्वितीय ऋषिकेश कुमार तिवारी,तृतीय सुशील कुमार,
छात्रा 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शीतल कुमारी,द्वितीय स्थान सोनम कुमारी,तृतीय स्थान जिम्मी कुमारी,
400 मीटर दौड़ में प्रथम शिवानी कुमारी,द्वितीय निराशा कुमारी,तृतीय अनिशा कुमारी
1500 मी. छात्रा प्रथम स्थान मधुबाला
कुमारी,द्वितीय,निराशा कुमारी,तृतीय शिवानी कुमारी,
गोला फेक प्रतियोगिता प्रथम स्थान रोहित कुमार,द्वितीय लकी सिंह,तृतीय रोहित तिवारी,
हाई जंप प्रथम स्थान प्रकाश कुमार,अनुभव सिंह एवं ऋषिकेश राय, द्वितीय पंकज कुमार,तृतीय विनीत कुमार,
लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान पंकज कुमार,द्वितीय अंकित कुमार,तृतीय स्थान प्रकाश कुमार ने प्राप्त किया।वहीं कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मसाढ़ पंचायत के मुखिया सह पैक्स प्रतिनिधि राकेश सिंह,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि श्री कुमार सिंह,वर्तमान सरपंच वीरेंद्र सिंह,राजा सिंह रुद्र ,आदि कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

मुजफ्फरपुर:महिलाओं को सशक्त कर रहा है जीविका : डीआरडीए डायरेक्टर

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश में बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:आरा प्रखंड के विभिन्न गाँवो मे एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह का जनसंपर्क।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने आरा के बाजार समिति में निर्माणाधीन संरचनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना को लेकर उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ किया ऑनलाइन बैठक!योग्य व आहर्ता रखने वाले लाभुकों को योजना का लाभ दें:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

भोजपुर जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 27अकटूबर 23 से!विभिन्न जिले से 600 खिलाड़ी भाग लेंगे:खेल पदाधिकारी संजीव कुमार

rktvnews

Leave a Comment