RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 09 मई।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि महाराणा प्रताप वीरता और शौर्य के अमर प्रतीक हैं। इस महान योद्धा ने मातृभूमि के सम्मान, गौरव और गरिमा की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और अटूट आत्मसम्मान की गाथा आने वाली पीढ़ियों के दिलों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करती रहेगी।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया;

“वीरता और पराक्रम के अमर प्रतीक, देश के महान योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस और अटूट स्वाभिमान की गाथाएं युगों-युगों तक देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति का दीप प्रज्वलित करती रहेंगी।”

Related posts

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।

rktvnews

सीतामढ़ी:बैंकों के लचर प्रदर्शन पर डीएम सख्त, कहा—ऋण स्वीकृति एवं डिस्बर्सल में शिथिलता बर्दाश्त नहीं

rktvnews

शास्त्रीय संगीत समारोह के आयोजन को ले बैठक।

rktvnews

केंद्रीय आयुष मंत्री ने लोगों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आयुर्वेद, सुप्रजा, वयोमित्र पर आयुष कार्यक्रम मजबूत करने का आह्वान किया।

rktvnews

कैबिनेट ने 2025-26 सीजन के लिए कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी।

rktvnews

भारत, हजारों वर्षों से चलती आ रही एक जीवंत सभ्यता है: प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment