RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर प्रशिक्षण-सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 मई।भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी क्षेत्र अनुसंधान परिसर (ICAR RCER), पटना द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), भोजपुर के सहयोग से भोजपुर जिले के कोशिहान गांव में “उर्वरकों का संतुलित उपयोग” विषय पर प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे पटना के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कमल शर्मा, डॉ. नारायण भक्त, वैज्ञानिक डॉ. सौरभ कुमार एवं KVK भोजपुर के विषय विशेषज्ञ डॉ. सच्चिदानंद ने विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया। उन्होंने किसानों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए।
विशेषज्ञों ने किसानों को जैव उर्वरकों, हरी खाद एवं वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग के महत्व तथा उनकी विधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं आवश्यकता आधारित प्रयोग पर विशेष जोर दिया गया। किसानों को बताया गया कि मृदा परीक्षण (Soil Testing) के आधार पर उर्वरकों का उपयोग करने से न केवल फसल उत्पादन में वृद्धि होती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी लंबे समय तक बनी रहती है।
कार्यक्रम के दौरान “सही प्रकार, सही मात्रा एवं सही समय” पर उर्वरक उपयोग की अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझाया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाने से उत्पादन लागत में कमी आती है और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
इस अवसर पर 40 से अधिक किसान उपस्थित रहे। किसानों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी समस्याएं साझा कीं और विशेषज्ञों से उपयोगी सुझाव प्राप्त किए।

Related posts

रायपुर : मतदान की हर पल की गतिविधि पर नजर रखने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित।

rktvnews

राजस्थान:कमजोर आय वर्ग के 12,554 नवीन आवासों की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मिली स्वीकृति।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने पीएम विश्वकर्मा योजना के आवेदनों की समीक्षा की, आवेदनों के त्वरित निष्पादन का दिया निदेश।

rktvnews

डबल इंजन की सरकार में बह रही विकास की बयार इसलिए राजगढ़ की यही पुकार फिर एक बार मोदी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

एलएसएएम13 (यार्ड 81) 08 x मिसाइल लेस एम्युनिशन (एमसीए) बार्ज नौका परियोजना के पांचवें बार्ज का जलावतरण।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और जाधव प्रतापराव गणपतराव की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment