RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कल्याण विभाग तथा आईटीडीए द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)12 अप्रैल। शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में कल्याण विभाग तथा आईटीडीए द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पीएम जनमन तथा धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की स्थिति, बहुदेशीय भवन, सड़क संपर्क पथ, छात्रावास निर्माण, ग्रामीण अवास, नल से जल, विद्युतिकरण, मत्स्य विभाग की योजना तहत लाभुकों को मिलने वाली सहायता, पर्यटन संवर्द्धन के पर्यटन स्थलों का विकास कार्यो की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि अनुसूचित जनजाति बहुल एवं विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह को लक्षित कर उक्त दोनों योजना व अभियान संचालित किए जा रहे हैं, केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओ की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर क्षेत्रीय पदाधिकारी योजनाओं का समसमय क्रियान्वयन में तत्परता दिखाएं तथा योजनाओ को समय पर पूर्ण करें।
समेकित ग्रामीण विकास अभिकरण और अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा के क्रम में जनजातीय छात्र छात्राओं को मिलने वाली प्री व पोस्ट मैट्रीक छात्रवृति, साईकल वितरण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, चिकित्सीय सहायता, बिरसा आवास, कब्रिस्तान घेराबंदी, सामुदायिक सरना मसना आदि स्थानों का संरक्षण एवं विकास, वनाधिकार पट्टा आदि की समीक्षा की गई तथा महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामद, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी विभागों के अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान शहीद हवलदार बसुदेव सिंह के पैतृक आवास पहुँचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

रायपुर : नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए सर्व सुविधायुक्त पालना घर बनकर तैयार नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए!काम-काजी, माता-पिता की चिंता हुई दूर।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्राम सुजापुर में पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

मोतिहारी: डीएम और एसपी ने किया गड़हिया ओपी का उदघाटन।

rktvnews

बिहार सरस मेले से मधुबनी की रेणु को मिल रही नई पहचान।

rktvnews

Leave a Comment