RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:(PMAY-G) आवास एवं मनरेगा कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर, उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को किया निर्देशित।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )02 जून।आज डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) एवं मनरेगा (MGNREGA) योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परियोजना पदाधिकारी, आवास, जिला समन्वय मनरेगा, इंचार्ज बीपीओ मनरेगा, आवास योजना के ब्लॉक कॉर्डिनेटर्स तथा सभी सहायक अभियंता उपस्थित थे।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों की प्रगति, निर्माण की वर्तमान स्थिति, लाभुकों को मिलने वाली सुविधाओं एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित आवासों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने चल रही विकास योजनाओं, श्रमिकों को उपलब्ध रोजगार, मानव दिवस सृजन तथा योजनाओं की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का नियमित अनुश्रवण करें तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखें। साथ ही प्रत्येक पंचायत स्तर पर योजनाओं की प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे, डिलीशन वर्कफ्लो, स्थायी प्रतीक्षा सूची (PWL) एवं लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करते हुए लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें।

Related posts

बक्सर: डीएम ने किया जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र का निरीक्षण, की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर: जीविका दीदियों एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा जिले में मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

भोजपुर:इंकलाबी नौजवान सभा ने हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शोधार्थी रोहित वेमूला की शहादत दिवस पर देशव्यापी कार्यक्रम के तहत न्याय मार्च निकाला।

rktvnews

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण सद्भाव वातावरण में मानने हेतु अधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने राज्यों के साथ कोविड-19 के प्रबंधन के लिए जन स्वास्थ्य से जुड़ी तैयारी और कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत जी प्लस 7 भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment