
RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )12 अप्रैल । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है।
राज्यपाल श्री बागडे ने कहा की भारतीय सिने संगीत, शास्त्रीय और सुगम संगीत में आशा भोसले का अप्रतिम योगदान रहा है। उन्होंने भारतीय फिल्म संगीत को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाते हुए लगभग सभी भारतीय भाषाओं में संगीत की हमारी परम्परा को समृद्ध किया।
उनका निधन अत्यंत दुःखद एवं कला जगत की अपूरणीय क्षति है।
राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और परिजनों, प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
