RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: उम्मीदवार अधिवक्ता ने किया वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सत्कार,मिला जीत का आशीर्वाद।

वरिष्ठ अधिवक्ता का चरण स्पर्श कर किया नमन।

सबकी भावनाओं और विश्वास का होगा सम्मान: विद्या निवास सिंह

अधिवक्ताओं के घर घर जाकर किया संपर्क।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 14 जुलाई। आगामी 22 जुलाई को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के रूप में दावेदारी करने वाले बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह लगातार स्थानीय से लेकर जिले के प्रखंडों में चुनावी दौरा कर रहे हैं और अधिवक्ताओं का समर्थन प्राप्त कर रहे है।
चुनावी दौरें के दरम्यान उम्मीदवार ने शनिवार को स्थानीय मौलाबाग,नवादा आदि जगहों पर अधिवक्ताओं के उनके आवासीय कार्यालय पर जाकर उनसे आत्मीय भेंट करते हुए अपनी रणनीति से अवगत कराया एवं अपने पक्ष में समर्थन देने के लिए आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मिल उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद और मार्गदर्शन भी लिया।
अध्यक्ष पद उम्मीदवार वरीय अधिवक्ता विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने बताया की उन्होंने अपने इस दौरे के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अनंत सिंह, भरत यादव,प्रेम कुमार यादव,कमलावती देवी, नित्या नंद सिन्हा,समीर कुमार पांडेय,जितेंद्र सिंह,संतोष उपाध्याय,मनोज कुमार,सुशांत कुमार,प्रशांत कुमार,शिव शंकर तिवारी,अमरेंद्र तिवारी,भारत भूषण चौबे आदि अधिवक्ताओं से संपर्क किया और 22 जुलाई को क्रमांक संख्या 03 पर अपने समर्थन का मत देने का आग्रह किया। विद्या निवास सिंह ने बताया की सभी ने समर्थन देने और दिलवाने की बात कही जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार भी प्रकट किया।

Related posts

समृद्धि होटल के रेस्टोरेंट का हुआ उदघाटन!कम लागत में जनपदवासियों को अत्यधिक सुविधा उपलब्ध कराना लक्ष्य:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

भोपाल:देह की तू फिक्र न कर, जाएगी एक दिन बिखर”सारे विषय दिमाग से पढ़े जाते हैं, परंतु साहित्य पढ़ने के लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए: डॉ प्रभु शंकर शुक्ल

rktvnews

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा के सुरक्षित, निष्पक्ष और सफल संचालन के लिए राज्यों को पत्र लिखा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:17 दिसंबर 23

rktvnews

आस्था का बाज़ारीकरण: वीआईपी दर्शन और आम श्रद्धालु की उपेक्षा पर एक गंभीर सवाल!

rktvnews

भोजपुर: डॉ नेमीचन्द्र शास्त्री विद्यालय में सम्मान सह कला प्रदर्शनी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment