RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:शत-प्रतिशत मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)06 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, डी.सी.एल.आर को निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारी को पूर्ण करें। इसके तहत सभी मतदान केंद्रों पर स्वीप दूत घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी स्वीप दूत अपने-अपने क्षेत्र के आवंटित घरों में मतदाताओं का सत्यापन और पहचान करेंगे तथा एपिक के अलावे 12 वैकल्पिक दस्तावेजों की भी जानकारी मतदाताओं को देंगे। मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र या वैकल्पिक दस्तावेज है या नहीं इसकी भी जानकारी देंगे। मतदाताओं को वोट के महत्व के संबंध में जागरूक करेंगे।
इसके साथ ही मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में मतदाताओं को बताएंगे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा मतदाताओं के लिए सुलभ की गई है।सभी मतदाताओं को वोटर स्लिप मिल गया है कि नहीं इसकी भी जानकारी देंगे।
मतदान के दिन सबसे पहले स्वीप दूत अपना मतदान करेंगे तथा उसके बाद अपने-अपने क्षेत्र के आवंटित घरों के मतदाताओं को मतदान करने के लिए घर-घर जाकर अपील करेंगे।
उन्होंने सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, डी.सी.एल.आर और प्रखण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए की स्वीप दूतों को कर्तव्यों के बारे में जानकारी दें और इसका अनुपालन कारावें।
उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, अपर समाहर्ता (राजस्व) नीरज कुमार दास अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) राकेश रंजन ,उप निदेशक, जन सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, दरभंगा सदर विकास कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण पस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने देश के पहले “क्रॉफ्ट हेण्डलूम टूरिज्म विलेज” प्राणपुर का किया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:विश्व में अद्वितीय रहा प्रयागराज महाकुंभ का मेला: गुड्डू सिंह बबुआन

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया “कल के शहरों का निर्माण” प्रदर्शनी का उद्घाटन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

गिरीडीह:जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का किया जा रहा आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा अध्यक्ष ने किया सड़क एवं सामुदायिक भवनों के कार्य का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment