RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मैनुदीन खान संगीत समारोह में बही संगीत की गंगा।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)07 अप्रैल।नवादा छोटकी मठिया में संगीत समारोह कार्यक्रम में किराना घराने के उस्ताद मैनुदीन खान साहब के स्मृति में संगीत समारोह का आयोजन हुआ जिसमें जाने-माने कलाकारों ने शिरकत की। इसमें राष्ट्रीय स्तर के विख्यात तबला वादक डॉक्टर लाल बाबू निराला ने तबला स्वतंत्र वादन प्रस्तुत किया।इनके वादन में लय, लायकरी, रेला, टुकड़ाकी प्रस्तुति से श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए।शास्त्रीय गायन में छोटी मठिया के महंत ने बड़ा ख्याल प्रस्तुत किया तबला संगत कृष्णकांत मानस ने किया। निजामुद्दीन और शेख कैमूदिन ने बंदिश और भजन की मनमोहक प्रस्तुति की इनके साथ तबले पर मानस जी ने संगत किया, महेश यादव ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया जिसमें झप ताल की बंदिश और तराना उत्कृष्ट रहा। उनके साथ तबला संगति डॉक्टर निराला ने किया।जीतन और पिंटू के गायन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया उनके साथ तबला संगति बिंद ,शेखर ने किया। बसंत के भजन गायन से श्रोता मंत्र मुक्त हुए इनके साथ तबला संगति बीएन राय ने किया। इस संगति कार्यक्रम में जिले के प्रतिष्ठित संगीत श्रोता मौजूद रहे जिन्होंने संगीत का रासस्वदान किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 05 अप्रैल 26

rktvnews

गढ़वा:विद्यालय परिसर में अनुशासनहीनता के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रारंभ।

rktvnews

पटना:उम्र के साथ घटने की जगह बढ़ती ही जाती हैं लालसाएँ और आसक्तियाँ: डॉ सुलभ

rktvnews

भोजपुर:चैतन्य खाकी’ के लेखक कृष्ण चंद्र दूबे की जन्मतिथि पर समीक्षा गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

एस बी कालेज एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन।

rktvnews

डीपीई सचिव ने सीपीएसई में उद्योग 4.0 को अपनाने, उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रीय उपयोग और डिजिटल बदलाव की रणनीतियों पर कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment