RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:इको क्लब के बैनर तले वृक्षारोपण का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)30 मार्च।प्रवेश से प्रगति तक के सफल आयोजन के पश्चात उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजपुर जदीद में वृक्षारोपण करके छात्र -छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया तथा आस-पड़ोस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।वृक्ष हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।वृक्ष हैं तो धरती पर हरियाली है, खुशहाली है।जीवन के लिए वृक्ष अति आवश्यक है।दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि मानव और प्रकृति एक दूसरे के पूरक हैं।आज जहाँ शहरों का दायरा बढ़ रहा है, हमारे गाँव उसी रफ्तार से सिमटते जा रहें हैं। वृक्षों को काटकर शहर और सड़कें बन रही हैं, जो चिंतनीय विषय है। धरती पर जीवन बचा रहे, इसके लिए आवश्यक है वृक्षारोपण।
उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजपुर जदीद में इको क्लब के बैनर तले प्रधानाध्यापक संजीव कुमार के अगुवाई में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। उन्होंने वृक्षों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा “धरती पर पेड़ों और पौधों के बिना मनुष्य/ जानवर या अन्य प्रजातियों का जीवन संभव नहीं है ।वृक्ष हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं।हवा को शुद्ध करने के साथ क‌ई तरह की औषधियां भी उपलब्ध करवाते हैं। शिक्षिका सह साहित्यकार मीरा सिंह “मीरा” ने कविता के माध्यम से छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा
“चलो-चलो हम वृक्ष लगाएं,
प्रदूषण को दूर भगाएं।
वृक्ष धरा के हैं आभूषण,
वृक्षों से हम धरा सजाएं।”इस कार्यक्रम में प्रमोद उपाध्याय, धनजी चौधरी, सौरभ कुमार, कमलेश पाठक, अरुण कुमार सिंह, प्रीती सिंह, नीति कुमारी, रीमा कुमारी, निशा कुमारी,अनिता कुमारी, प्रियांशी प्रभा, रितेश कुमार,मोहन जी इत्यादि शिक्षक /शिक्षिकाओं सहित दशम वर्ग की छात्राएं नैना, लक्ष्मीना, बिंदिया, खुशबू, प्रियंका, सलोनी, नंदिनी, पूजा इत्यादि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Related posts

भोजपुर:भाकपा-माले का सोहरा व नरगदा पंचायत का दूसरा सम्मेलन सम्पन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: 25वें जन्मदिन पर चित्रांश दुर्गेश ने किया छठवां रक्तदान।

rktvnews

राज्यमंत्री ने विकास कार्याें के किए लोकार्पण व शिलान्यास!हिण्डोली-नैनवां के हर क्षेत्र में हुआ चहुंमुखी विकास, आमजन का जीवन हो रहा आसान- खेल राज्यमंत्री

rktvnews

भोपाल:मामा बालेश्वर दयाल की 27वीं पुण्यतिथि पर भील आश्रम बामनिया में आयोजित हुआ भव्य आदिवासी महाकुंभ।

rktvnews

पालनाघर: बच्चों की मस्ती का पाठशाला और कामकाजी महिलाओं के लिए बना पालना घर ।

rktvnews

Leave a Comment