RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लोकसभा में उठा आरा में फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा।

सांसद सुदामा प्रसाद ने गोपाली चौक से गांगी पुल व स्टेशन के पास फ्लाईओवर बनाने की मांग की।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 30 मार्च।लोकसभा के बजट सत्र के दौरान आरा शहर में बढ़ती यातायात जाम की समस्या को उठाते हुए सांसद सुदामा प्रसाद ने विभिन्न स्थानों पर फ्लाईओवर एवं पुल निर्माण की मांग की।
उन्होंने कहा कि बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और जर्जर अवसंरचना के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से गोपाली चौक से गोला रोड होते हुए गांगी पुल तक तथा आरा जंक्शन के समीप प्रतिदिन गंभीर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों का घंटों समय बर्बाद होता है।
आगे कहा कि बस स्टैंड के पास नहर पर श्रीटोला के निकट स्थित पुराना फुटपाथ पुल तथा शहर का पश्चिमी ओवरब्रिज अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
उन्होंने मांग की कि: गोपाली चौक से गोला होते हुए गांगी पुल तक और आरा जंक्शन के उत्तर दिशा में फ्लाईओवर का निर्माण किया जाए
उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के पास नहर पर श्रीटोला के निकट उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण कराया जाए और पश्चिमी ओवरब्रिज का शीघ्र पुनर्निर्माण किया जाए।जिससे की आरा शहर के लोगों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात की सुविधा मिल सकेगी।
उक्त जानकारी चन्दन कुमार निजी सहायक ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Related posts

भोपाल:मोबाइल यूनिट रूट चार्ट के अनुसार दवा वितरित करें : राज्यपाल

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई जन अभियान परिषद कार्यकारिणी सभा की 15वीं बैठक।

rktvnews

भोजपुर : स्कूटी पर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार! करनामेपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

हरा-भरा महेंद्रगढ़ बनाने का संकल्प पूरा, एक ही दिन में 5 लाख पौधे लगाए!उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने पौधारोपण के साथ की महा अभियान की शुरुआत।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन यूनिसेफ की ओर से आयोजित “राउंड टेबल ऑन प्रीवेंटिंग चाइल्डहुड नॉन कम्युनिकेबल डिसीज थ्रू हेल्दी डाइट्स ” पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में डिस्पैच सेंटर, मतदान की तैयारियों एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक

rktvnews

Leave a Comment