RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:प्रह्लाद की सिद्धांतनिष्ठा और गजेंद्र की शरणागति हमारे आदर्श : आचार्य भारतभूषण*

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 मार्च।जगदेव नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के चौथे दिन शुक्रवार को प्रवचन करते हुए श्रीमत्सनातनशक्तिपीठाध्यक्ष आचार्य डॉ भारतभूषण जी महाराज ने कहा कि दैत्यराज हिरण्यकशिपु ने पूरी तरह से अधार्मिक अराजकता का सूत्रपात कर दिया था।अनीति का साम्राज्य स्थापित हो गया था तब उसके पुत्र प्रह्लाद जी ने दृढ़तापूर्वक संघर्ष किया और शास्त्रीय शासन की पुनर्प्रतिष्ठा की।प्रह्लाद जी ने बचपन से ही शास्त्रीय धर्म का आलंबन लिया।देवर्षि नारद के उपदेशों का उनके हृदय पर गहरा प्रभाव पड़ा। पिता के साथ शिष्टाचार और सौहार्द का पूर्ण पालन करते हुए उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया जिसके परिणामस्वरूप भगवान ने नृसिंहावतार लिया और असुर-अराजक तत्त्वों का सफाया कर शास्त्रीय शासन का मार्ग प्रशस्त किया।प्रह्लाद जी भक्तों में शिरोमणि बने। आचार्य ने गजेंद्र मोक्ष की कथा कहते हुए कहा कि जीव को भवसागर में काल ही ग्राह बनकर पकड़ता है।सारे सगे-संबंधी लाचार और मूकदर्शक बन जाते हैं।उस समय एकमात्र भगवान की शरणागति और स्मृति ही हमारी नौका बनती है।आचार्य ने कहा कि ग्राह और गजेंद्र दोनों ही ने ब्राह्मण का अपराध किया था किंतु ब्राह्मण का शाप भी परम वरदान सिद्ध हो भगवत्प्राप्ति का साधन बना। दोनों की मुक्ति हुई। आज समुद्र मंथन, देवासुर संग्राम, वामनावतार, मत्स्यावतार, परशुरामावतार,श्रीरामावतार तथा श्रीकृष्णावतार की कथायें संपन्न हुईं। अंत में नंदोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

Related posts

आरईसी फाउंडेशन ने पूर्व सैनिकों के 12,500 बच्चों की शिक्षा के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान दिया।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व मेयर सुनील कुमार के जन्म दिवस पर 21 सदस्यों ने किया रक्तदान।

rktvnews

रोहतास: जिले में LPG सिलेंडरों की नहीं है किल्लत,पर्याप्त मात्रा में है उपलब्ध, डीएम की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए की उच्चस्तरीय बैठक।

rktvnews

दुमका:पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों हेतु एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण को ले रणनीति पर विचार हेतु कोर कमेटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment