RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:रात्रि बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन मारुति नगर मझौवा में हुआ संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 मार्च।रात्रि बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन मारुति नगर मझौवा के बैडमिंटन खेल मैदान पर क्लब के अध्यक्ष सुनील सिंह उर्फ दुदून जी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।टूर्नामेंट में जूनियर और सीनियर टीमों ने भाग लिया और दूधिया रोशनी में बैडमिंटन कोर्ट नहाया हुआ था। उस दूधिया रोशनी में दर्शकों की भरमार रही।जूनियर वर्ग में चार टीमो ने भाग लिया। जिसमें प्रथम सेमीफाइनल मैच आरा बनाम मझौवा के बिच खेला गया जिसमें मझौवा ने आरा को सीधे सेटो में हराकर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया दूसरा मैच यादवपुर बनाम मझौवा के बीच खेला गया जिसमें मझौवा दो सेट जीत कर मैच अपने नाम किया और फाइनल में जगह बने फाइनल मैच मझौवा बनाम मझौवा के बीच खेला गया।प्रथम टीम में रोहन और निशांत और दूसरे टीम में युवराज और आयुष रोहन और निशांत की जोड़ी ने युवराज और आयुष की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
सीनियर वर्ग में कुल आठ टीमों इस टूर्नामेंट में शिरकत किया सीनियर वर्ग में प्रथम क्वार्टर फाइनल मैच जगदीशपुर बनाम बिहिया के बीच खेला गया जिसमें जगदीशपुर ने बिहिया को लगातार दो सेटों में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच जगदीशपुर बनाम ब्रहमपुर के बीच खेला गया ।जिसमें दोनों टीमों ने खेल का प्रदर्शन किया प्रथम सेट 21-14 से तो वही बरहमपुर ने दूसरा सेट 21-8 से और अंतिम में जगदीशपुर ने 21-14 से सेट जीतकर सेमी फाइनल का दरवाजा खटखटाया । तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल मैच मझौवा बनाम कोईलवर के बीच खेला गया। मझौवा ने सेमी फाइनल में अपना जगह सुनिश्चित किया।
फाइनल मैच मझौवा बनाम मझौवा के बीच खिलाड़ी मझौवा A टीम से संस्कार और सनी और मझौवा B टीम से आलोक और रितिक ने फाइनल मैच में शिरकत किया मझौवा A ने मझौवा B को सीधे दो सेटों में 21-18/21-15 से फाइनल मैच अपने नाम किया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया ।बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड जगदीशपुर के खिलाड़ी आयुष को दिया गया और बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जगदीशपुर के खिलाड़ी विक्की को दिया गया ।
इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में आरा नगर निगम के महापौर इंदु देवी और इस मैच के उद्घाटन कर्ता संभावना उच्च विद्यालय प्लस टू मझौवा की प्राचार्या अर्चना सिंह एवं जिला फुटबाल संघ भोजपुर के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काट कर बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन किया ।वशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला फुटबाल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी एवं संरक्षक रामकुमार सिंह लाल शरण सिंह रणजीत सिंह वार्ड पार्षद रणजीत सिंह लाल बहादुर लाल विट्ठल हॉस्पिटल के सीईओ मुकेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:नव वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर विक्रम महोत्सव के तहत कोटि सूर्योपासना।

rktvnews

उज्जैन:प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र नगर विकास योजना की स्वीकृति प्रदान की गई।

rktvnews

पटना:यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में आक्रोशपूर्ण राजभवन मार्च।

rktvnews

राज्य में प्रभावी मोनिटरिंग और बेहतर प्लानिंग से प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख एवं शिक्षा (ईसीसीई) को बनाया जाएगा मजबूत – शासन सचिव महिला एवं बाल विकास

rktvnews

पटना:गांधी मैदान में ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण के उत्सव का हुआ आगाज,बिहार सरस मेला 2025 का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

पटना:’प्रकृति-राग’ के कृतात्मा कवि थे आचार्य कलक्टर सिंह ‘केसरी’ : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment