RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने किया खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)09 मार्च।जिले में पर्यटन के विकास एवं संभावनाओं की तलाश के उद्देश्य से आज उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने चतरा एवं लावालौंग सीमा पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया।
खैवा बंदारू जलप्रपात निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए वहां आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं का आकलन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पहुंच पथ की मरम्मती कराने तथा पर्यटकों के बैठने के लिए बनाए गए क्षतिग्रस्त शेड की मरम्मती एवं आवश्यकतानुसार नए शेड के निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को विकसित कर जिले में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाया जा सकता है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
खैवा बंदारू जलप्रपात जाने के क्रम में उपायुक्त ने बाजार टांड़ स्थित आंगनवाड़ी केंद्र भगवनिया का भी निरीक्षण किया तथा वहां संचालित योजनाओं की जानकारी ली।
मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, चतरा अंचल अधिकारी अनिल कुमार, लावालौंग प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:वक्फ जनजागरण अभियान को लेकर आरा भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल हुए शामिल।

rktvnews

गिरीडीह:PC & PNDT अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही 30 लाख नौजवानों को देंगे रोजगार: तेजस्वी यादव

rktvnews

दुमका में 10–11 जनवरी को होगा ‘दुमका विंटर फिल्म फेस्टिवल’।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा व जिला समाज कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न!दिये जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

बक्सर :रघुवंशी कुअँरी +2 उच्च विद्यालय तियरा में शिक्षा संवाद आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment