RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर :रघुवंशी कुअँरी +2 उच्च विद्यालय तियरा में शिक्षा संवाद आयोजित।

बक्सर/बिहार 20 जनवरी।आज 20 जनवरी 2024 को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा +2 रघुवंशी कुअँरी उच्च विद्यालय तियरा विद्यालय में आयोजित शिक्षा संवाद में भाग लिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं यथा पोशाक योजना, छात्रवृति योजना, साईकिल योजना, किशोरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री 10वीं उतीर्ण बालक/बालिका प्रोत्साहन/मेद्यावृति योजना, मुख्यमंत्री 12वीं उतीर्ण एस0सी0/एस0टी0 बालिका मेधावृति योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (इण्टर स्तरीय), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक स्तरीय), बिहार दर्शन/परिभ्रमण योजना, कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय, प्ब्ज् स्ंइ – क्पहपजंस प्पजपंजपअम योजना, मिशन दक्ष, विशेष कक्षा, स्मार्ट क्लास, आधार केन्द्र, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भता योजना, कुशल युवा प्रोग्राम, अल्पसंख्यक बालक/बालिका छात्रावास योजना के बारे में वृहद तरीके से जानकारी मुहैया कराई गई।
संबंधित विद्यालय के छात्राओं के द्वारा यथा माही कुमारी (12th Science की छात्रा) एवं स्मृति कुमारी (बी0एड0 की छात्रा) के द्वारा जिला पदाधिकारी को उनकी फोटोग्राफ्स दिया गया। साथ ही स्वाती कुमारी (10th में जिला टॉपर एवं 12th में जिला में द्वितीय स्थान) रक्षा कुमारी (बी0एड0 कॉलेज की छात्रा), सोनम कुमारी, फुल कुमारी (नियमित स्कूल आने के कारण), नन्दनी कुमारी (10th विद्यालय में अव्वल) एवं अन्य को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
शिक्षा संवाद कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान बक्सर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजपुर, अंचलाधिकारी राजपुर, संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक/शिक्षक, छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की तैयारियां अपने अंतिम चरण में,कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

एनटीपीसी ने छबड़ा ताप विद्युत संयंत्र की बिजली उत्पादन लागत घटाने और सुपरक्रिटिकल इकाइयों को जोड़ने के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (आरवीयूएनएल) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

बंधन बैंक का कुल कारोबार 11% बढ़कर 2.88 लाख करोड़ रुपए हुआ।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर में रबी महाभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

इस्सयोग भवन’ में मनाया गया महात्मा सुशील का स्मृति-पर्व!संसार का प्रत्येक व्यक्ति कष्ट में है, मुक्ति का मार्ग है आंतरिक-साधना: माँ विजया

rktvnews

नवनिर्वाचित गया क्षेत्र शिक्षक प्रकोष्ठ के विधान पार्षद जीवन कुमार का हिंदू जागरण मंच,आरा ने सम्मान समारोह आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment