RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मनोनीत राज्यपाल नन्द किशोर यादव को डा अनिल सुलभ ने दी बधाई।

नागालैंड में ‘राजकीय हिन्दी संस्थान’ तथा ‘हिन्दी विश्वविद्यालय’ की स्थापना के लिए किया आग्रह।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )09 मार्च । बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने नागालैंड के मनोनीत राज्यपाल नन्द किशोर यादव को उनके आवास पर मिलकर बधाई दी। उनका नागालैंड का राज्यपाल बनाए जाने को हिन्दी-भाषा के लिए अत्यंत शुभ बताते हुए उन्होंने आग्रह किया कि राज्य के संवैधानिक-प्रमुख के रूप में उन्हें प्रदेश में ‘राजकीय हिन्दी संस्थान’ तथा एक ‘हिन्दी विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु राज्य सरकार को निर्देश देना चाहिए।

डा सुलभ ने आशा व्यक्त की कि उनके द्वारा दीमापुर में दो वर्ष पूर्व स्थापित किए गए ‘नागालैंड हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ को भी श्री यादव का संरक्षण और पोषण मिलेगा, जिससे उस प्रदेश में भी हिन्दी भाषा और साहित्य की सम्यक् ऊन्नति हो पाएगी। उन्होंने अंग-वस्त्रम और पुष्प-गुच्छ देकर श्री यादव का अभिनन्दन भी किया।

डा सुलभ के साथ सम्मेलन के अर्थमंत्री कुमार अनुपम, कवि विनोद किसलय, राजेश राज, रामाशंकर प्रसाद तथा संजीव यादव ने भी पुष्प-गुच्छ देकर श्री यादव को बधाई दी।

Related posts

भोपाल:राष्ट्रीय परेड में शामिल प्रत्येक कैडेट्स अनुशासन और प्रेरणा का प्रतीक : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाएंगी बड़गांव की महिलाएं : मीना तिवारी, ऐपवा महासचिव

rktvnews

अक्षय नवमी पर लोगों ने आंवले के  पेड़ के नीचे की पूजा अर्चना।

rktvnews

जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों के एकीकरण का कार्य सरदार वल्लभभाई पटेल को सौंपा गया – उपराष्ट्रपति

rktvnews

आपकी कवरेज से वास्तव में पैदा होंगी वेव्स!

rktvnews

झारखंड:स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित पेयजल प्रण्मडल द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment