RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :सीएचसी बड़हरा में बेटी जन्मोत्सव सह कन्या रत्न सम्मान समारोह आयोजित।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 फरवरी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा के सभागार में बेटी जन्मोत्सव सह कन्या रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवजात बेटियों के जन्म पर परिवारों को सम्मानित करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
समारोह के दौरान उपस्थित लाभार्थियों को बेटी से जुड़ी स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि बेटियों का जन्म परिवार और समाज के लिए गौरव की बात है तथा सरकार उनके बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चला रही है।कार्यक्रम में मनरेगा से कार्यक्रम पदाधिकारी, जीविका के बीपीएम कोविंद कुमार सृष्टि कुमारी आईसीडीएस की सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं, अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एमओआईसी, शिव शंकर कुमार रणजीत सिंह , कमलेश कुमार, धनंजय कुमार, अर्जुन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।इस अवसर पर कुल 20 नवजात बच्चियों को शुभकामना संदेश, जन्म प्रमाण पत्र एवं हिमालय कंपनी का नवजात शिशु किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने अभिभावकों को बेटियों के नियमित टीकाकरण, पोषण और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

Related posts

राजस्थान:11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एसएमएस स्टेडियम में हुआ सामूहिक योगाभ्यास ,राज्यपाल ने योग कर स्वस्थ जीवन जीने का दिया संदेश।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त पहुंचे प्रतापपुर,आमजनों की सुनी समस्याएं,जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर एसपी द्वारा रात्रि भ्रमण कर पंचक्रोशी यात्रा पड़ावों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

भोजपुर:10 दिवसीय रामलीला का मंचन प्रारंभ।

rktvnews

देवघर:समाहरणालय परिसर में 03 फरवरी को पूर्वाह्न 10:30 बजे से होगा रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार।

rktvnews

Leave a Comment