RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

रांची:सांसद संजय सेठ ने भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य!सबके आरोग्यमय और ऊर्जावान जीवन की कामना की।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 20 नवंबर।लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सांसद संजय सेठ ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर जाकर सभी छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं दी। सांसद ने भगवान भास्कर से सबके आरोग्यमय और ऊर्जावान जीवन की कामना की। सांसद सेठ ने इस अवसर पर अरगोड़ा तालाब में हटिया विधायक नवीन जायसवाल, नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार और अरुण झा के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। सांसद ने कहा कि भगवान भास्कर ऊर्जा और आरोग्य प्रदान करते हैं। लोकआस्था के इस पर्व पर मैं भगवान भास्कर और छठ मैया से सब के आरोग्यमय और ऊर्जावान जीवन की कामना करता हूं। भगवान सबको ऊर्जा प्रदान करें, आरोग्यवान रखें ताकि हम सब अपने-अपने कर्म क्षेत्र में और बेहतर कार्य कर सकें। जनता के लिए सदैव खड़ा रह सके। इस दौरान सांसद सेठ ने छठव्रतियों को प्रणाम कर उनसे आशीर्वाद भी ग्रहण किया।

Related posts

चतरा:शहीद दिवस पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान को मौन रख कर किया गया नमन।

rktvnews

समृद्धि कॉन्क्लेव नामक डीपटेक स्टार्टअप प्रोत्‍साहन अभियान का आईआईटी रोपड़ में उद्घाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड @ 25 ‘बोधिसत्व विचार श्रृंखला एक नई सोच-एक नई पहल’ पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

दरभंगा:तकनीकी विभागों की हुई समन्वय बैठक।

rktvnews

इंदौर:नदी में बिना उपचार औद्योगिक अपशिष्ट डालने पर 9 फैक्ट्रियां विद्युत कनेक्शन काटकर सील की गई।

rktvnews

“मेरी लाडो-मेरी शान” :डीसी मोनिका गुप्ता हुई कुआं-पूजन परंपरा में शामिल!ठेठ हरियाणवी में मंगल गीत गाती महिलाओं के साथ लिया कुआं-पूजन में हिस्सा।

rktvnews

Leave a Comment