RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

असामाजिक तत्वों के खिलाफ भोजपुर की जनता और पुलिस की सतर्कता।

RKTV NEWS/अनिल सिंह 08 सितंबर।सोशल मीडिया पर आए दिन उड़ती अफवाहों और खबरों को अपराधिक तत्वों द्वारा चलाए जाने को शीरे से खारिज करती दिखी भोजपुर की जनता और भोजपुर प्रशासन की तत्परता।
ज्ञातव हो की 7 सितंबर 2023 को लगभग 10.45 बजे देर संध्या में जन्माष्टमी के साथ-साथ चेहल्लुम के भी सभी जुलूस शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गए थे ।अंतिम जुलूस जो धरहरा के पास से निकल चुका था और वह विसर्जन की कगार पर था, तभी शीश महल चौक पर एक घर के ऊपर से दो भाइयों ने दो-तीन इट नीचे फेंक दिया जिसके नीचे लोगों में भगदड़ मच गई लेकिन भोजपुर पुलिस की तत्परता से मौके पर प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी और बल ने तुरंत वरिष्ठ पदाधिकारी को सूचित किया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की ।इसके बाद पुलिस अधीक्षक भोजपुर, जिला पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मिनटों के अंदर मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। जनता और प्रशासन इसके लिए सराहनीय है की किसी भी प्रकार से कोई तोड़फोड़ नहीं हुई।केवल एक व्यक्ति को माथे पर चोट लगी है और एक व्यक्ति को हाथ पर ईट लगा था। इसके अलावा कोई भी चोटिल नहीं है। दोनों दोषी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा भीड़ में से भी जिसने पत्थर चलाया है सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर लिया गया है। उनको चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ भी विधि संगत कार्रवाई की जा रही है ।फिलहाल शीश महल चौक के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जगह पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त कर दी गई थी और पुलिस जगह-जगह पेट्रोलिंग भी कर रही थी। जनता की समझ से स्तिथि सामान्य है यहां किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।जनता और प्रशासन की मुस्तैदी के आगे हाथ मसलते रह गए असमाजिक तत्व।

Related posts

सी-डॉट और आईआईटी, जोधपुर ने “एआई के उपयोग से 5जी और उससे आगे के नेटवर्क में स्वचालित सेवा प्रबंधन” के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:3 मार्च की जन विश्वास रैली की तैयारी को लेकर माले ने निकाली प्रभातफेरी।

rktvnews

आर्थिक व सामाजिक न्याय के बिना देश की प्रगति संभव नहीं : राहुल गांधी

rktvnews

राजस्थान:सीमा पर उत्पन्न तनाव के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन सजगता और सतर्कता से करें कार्य, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाएं हर संभव कदम: मुख्यमंत्री

rktvnews

आखिर लोग वोट देने क्यों नहीं निकल रहे?

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डा. एस एस संधु ने आज जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की भौतिक समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment