RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

वैशाली:पारा 42 पार, पर वैशाली न मानेगा हार, जायेगा वीटीआर 70 पार।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार)29 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के मार्गदर्शन और निर्देश पर पूरे जिला में चल रहा मतदाता जागरूकता अभियान रविवार को 60 वें दिन में प्रवेश कर गया। इसकी शुरुआत 29 फरवरी को हुई थी। अभी तक 30 हजार से भी ज्यादा स्वीप एक्टिविटीज आयोजित किए जा चुके हैं। रविवार को पारा 42 पार था लेकिन वैशाली है कि वीटीआर 70 पार ले जाने को तैयार है। चिलचिलाती धूप में भी जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय पूरे दिन गहन क्षेत्र भ्रमण कर तैयारी की समीक्षा करते रहें। उन्होंने चार प्रखंडों यथा जंदाहा, पातेपुर, महुआ और चेहरकलां में विस्तार से बैठेकें की। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारी, जीविका दीदी, विकास मित्र, तालिमी मरकज, आवास सहायक, किसान सलाहकार,आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं बीएलओ और मतदान केंद्रवार टैग किए गए कर्मियों ने भाग लिया।
जिलाधिकारी ने कहा, बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी और कर्मी पुरस्कृत होंगे, लापरवाह दंडित होंगे।

Related posts

बिहार सरस मेला 2023: देश की संस्कृति,परंपरा और लोक शिल्प कलाओं से अभिभूत हो रहे लोग।

rktvnews

पीएम उत्कृष्टता महाविद्यालय करेगा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की जुआं एवं सट्टे के नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जन, जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को समझ रहे जनजातीय परिवार।

rktvnews

संध्या बेला

rktvnews

वैशाली: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment