
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 7 अक्टूबर। एसआईआर के खिलाफ महागठबंधन के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने आरा-बक्सर मेन रोड पर शाहपुर थाना के समीप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ राजद नेता तथा पूर्व कमांडेंट हीरा ओझा, शाहपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष शिव प्रसन्न यादव, जिला राजद महासचिव राकेश यादव, मुन्ना पांडे, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष टप्पू तिवारी, संजय ठाकुर, मुखिया बलीराम यादव, सुरेन्द्र जी, भाकपा(माले) नगर सचिव बैजू कुशवाहा, हरिश्चंद्र यादव, मोईन शाह सहित बड़ी संख्या मे महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
