
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 08 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत स्थित हरि नारायण +2 विद्यालय मे “सेवा ही संकल्प है अभियान” के तहत मेरे सपनों का भारत चित्र भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन हरि नारायण प्लस टू विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ विष्णु शंकर सिंह, कन्या मध्य विद्यालय शाहपुर के प्राचार्य राजेंद्र ओझा, लेखापाल सुशील विक्रांत तथा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, शाहपुर के डॉ शशि सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता मे प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया। यहाँ से चयनित होने वाले प्रतिभागी जिला मे होने वाले प्रतियोगिता मे भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 8/10/2026 को राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, आरा मे होगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रतिमा मिश्रा, प्रतिभा श्रीवास्तव, उमेश पांडे, प्रदीप कुमार, सगीर आलम, अजनबी चौबे, राजेश जी, अमित जी, दिलीप जी, रियाज वारिस खान आदि उपस्थित थे।
