“भोजपुरी भाषा एवं सनातनी संस्कृति बचाओ जनजागरण यात्रा” को मिला अपार जनसमर्थन।
क्वार्टियर मिलिटेयर (मॉरीशस)/ 8 अक्टूबर 2026। विश्व भोजपुरी संगठन (World Bhojpuri Organisation) के बैनर तले मॉरीशस में 28 सितंबर से 25 अक्टूबर 2026 तक चल रही “भोजपुरी भाषा एवं सनातनी संस्कृति बचाओ जनजागरण यात्रा” को लेकर आज क्वार्टियर मिलिटेयर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें यात्रा की अब तक की उपलब्धियों तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक मॉरीशस के विभिन्न शहरों में यात्रा के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा प्रतिदिन नए क्षेत्रों में पहुँच रही है और मॉरीशस के अलग-अलग इलाकों में इसे ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है। हर पड़ाव पर भारी संख्या में जनसमूह एकत्र होकर भोजपुरी भाषा और सनातनी संस्कृति के संरक्षण के संकल्प से जुड़ रहा है।
यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संचालित हो रही है। इसमें शामिल हैं:
हुशीला देवी रीसौल (मॉरीशस), अंतरराष्ट्रीय प्रमुख, कला एवं संस्कृति
डॉ. अपूर्व नारायण तिवारी (बनारसी बाबू) (भारत), अंतरराष्ट्रीय महासचिव
रुपेश कुमार गुप्ता (भारत), अंतरराष्ट्रीय बिज़नेस हेड
सुरेश रूपचंद (मॉरीशस), कार्यकारिणी सदस्य
नरेश मापारा एवं आशा मापारा (इंग्लैंड), कार्यकारिणी सदस्य कुंदन भगत (इंग्लैंड), कार्यकारिणी सदस्य
आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य मॉरीशस सहित विश्वभर में बसे भोजपुरी भाषी समाज को अपनी मातृभाषा, परंपराओं और सनातनी मूल्यों से जोड़े रखना है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ अपनी जड़ों पर गर्व कर सकें।
यात्रा 25 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। आयोजकों ने सभी भोजपुरी प्रेमियों और संस्कृति-प्रेमी नागरिकों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

