RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव को सफल बनाएं जल शक्ति अभियान ”कैच द रेन” से राज्य में वर्षा जल संचयन को करें सुनिश्चित : मुख्य सचिव

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )28 जून। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहली बार नवनियुक्त राजकीय कार्मिकों के उत्साह वर्धन के लिए 29 जून को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 20 हजार से अधिक नवनियुक्त राज्य कार्मिक शामिल होंगे।
श्री पंत शुक्रवार को शासन सचिवालय में सीनियर ऑफिसर्स मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव राज्य सरकार द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में उठाया गया सराहनीय कदम है। यह उत्सव राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार प्रदान करने की प्रतिबद्धता को परिलक्षित करता है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग इस आयोजन को सफल बनाएं।
बैठक में जल संरक्षण पर चर्चा करते हुए श्री पन्त ने कहा कि मरू प्रदेश होने के कारण राज्य में जल संरक्षण की महती अवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए वर्षा जल का संचयन किया जाएं और भूजल स्तर को बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किये जाएं। उन्होंने मानसून में अधिक से अधिक वर्षा जल के संचयन के उद्देश्य से राज्य में ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ को गति देने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वें समय-समय पर अपने अधीनस्थ कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों-कार्मिकों की कार्यकुशलता और अनुशासन की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को आगामी विधानसभा बजट सत्र की समुचित तैयारी के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों के औसत ई—फाइल निस्तारण समय के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया ।
श्री पंत ने कहा कि स्वयं के व्यक्तित्व विकास के लिए हमें नित नया सीखने की ललक रखनी चाहिए। उन्होंने मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर विभिन्न विभागों की स्थिति की समीक्षा की। कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री हेमंत गेरा ने बताया कि 26 जून 2024 तक पोर्टल पर 4 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। पोर्टल पर सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन के लिए श्री पंत ने शिक्षा विभाग की सराहना की। साथ ही अन्य विभागों को पोर्टल पर उपलब्ध 1073 कोर्सेस पर अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभागीय भर्ती एवं पदोन्नति प्रकियाओं में तेजी लाने, प्री-लिटिगेशन एवं ऑडिट कमेटी की समयबद्ध बैठकें और जिला प्रभारी सचिवों द्वारा निरीक्षण, दौरे एवं रात्रि चौपाल को सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा शुभ्रा सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोरा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग संदीप वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन श्रेया गुहा एवं सम्बंधित विभागों के प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

सार्थक लोकतंत्र के लिए 4 मंत्र: रविंद्र कुमार

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के पूर्व वर्षों के प्रयासों से जापान यात्रा बनी सफल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

वन और वन्य-प्राणियों की सुरक्षा में शहीदों के परिवारों को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए अनुग्रह राशि दी जाएगी।

rktvnews

सहकारिता की आर्थिक खुशहाली के भूमि संबंधी योजनाओं पर करें कार्य: संजीव कौशल

rktvnews

जयपुर:सरकारी अस्पतालों में फैक्टर इंजेक्शन संकट, हीमोफीलिया मरीजों ने लगाई गुहार…..

rktvnews

13 मई को होने वाले लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय भोजपुर द्वारा बैठक आयोजित ।

rktvnews

Leave a Comment