RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

अंतर्मन..! : राजेश कुमार पाण्डेय

राजेश कुमार पाण्डेय

अंतर्मन..!

छोड़ दो द्वंद को,
गगनभेदी हुन्कार दो l
मत डरो बदजुबानी से,
अपनी आवाज़ को पहचान दो ll
कहने वाले कहते रहें,
तरकश में तीर भरते रहें l
न झुके हैं, न झुकेंगे,
अपनी मंजिल को आयाम दो ll
किसने कहा, कब कहा, क्यों कहा,
लोंगों का क्या, तन्हा करेंगें l
समझो, उठो, सामना करो,
बुलंद अपनी तकदीर करो ll
शूल, शैल, शंका, बिसात,
चहुँदिशि मिलेंगे l
परवाह नहीं तंगदिल की,
कल्पना को यथार्थ करो ll
रण-छोड़, अकर्मण्य, अंध,
शून्यता का भाव भरेंगे l
जलजले- सा उठते हुए,
अपने भवभंगिमा को मूर्त करो ll
बंदिशें, सलाखें, कट्टरता,
चढ़ी त्योरियाँ दंभ भरेंगे l
चिंतन नहीं घात- प्रतिघात का,
लक्ष्य- भेदी प्रहार करो l

Related posts

नौसेना के पायलटों ने आईएनएस विक्रांत पर एलसीए (नौसेना) की लैंडिंग की

rktvnews

राजस्थान:पशुपालन मंत्री ने तरल नत्रजन भंडारण हेतु 13 जिलों के लिए साइलो का वर्चुअल लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

वन्य जीवन संरक्षण को लेकर विचार गोष्ठी और प्रतियोगिता का हुआ आयोजन!पौधों की कटाई और फर्टिलाइजर के उपयोग से जीव जंतु हो रहे हैं विलुप्त:प्राचार्या डा मीना कुमारी

rktvnews

सारण सांसद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: करंट से झुलसे मजदूर को राजद नेता रघुपति यादव ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया सदर अस्पताल,देख रेख में करवाया इलाज।

rktvnews

Leave a Comment