RK TV News
खबरें
Breaking News

मायापति के शरण में जाते ही माया अनुकूल बन जाती है:आचार्य धर्मेन्द

ब्रह्मपुर/बक्सर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 फरवरी।ब्रह्माजी द्वारा संस्थापित और पूजित शिव लिंग बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ की नगरी ब्रह्मपुर धाम गौरीशंकर महाविद्यालय परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा यज्ञ में विश्वाचार्य विद्या वाचस्पति ब्रह्मपुर पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेन्द्र ने विदुर मैत्रेय संवाद के माध्यम से माया ,जीव और मायापति के स्वरूप, संबंध, स्वभाव और प्रभाव का सटीक विश्लेषण दिया है। इन्होंने कहा की जीव को माया तभी तक बाधक बनती लगती है ,जबतक जीव माया पति के शरण चरण का आश्रय नहीं लेता।जो सदा देता है वह देवता,जो सदा लेता ही रहता है वह दानव ,जो समय-समय पर देता भी है और लेता ही वह मानव है। श्रृष्टि विस्तार की कथा कहते हुए आचार्य जी ने कहा कि नारायण के नाभिकमल से ब्रह्मा जी ब्रह्मा जी से मनु-शतरूपा हुए। मनु-शतरूपा से प्रियव्रत, उत्तानपाद पुत्र और देवहूति,आकुति, प्रसुति तीन पुत्रियां होती हैं जिनसे श्रृष्टि का विस्तार होता है। आचार्य जी ने कहा कि भरत महाराज ने राज छोड़ा, परिवार छोड़कर संन्यास लेते हैं।पर हिरण के बच्चे के मोह में बंध जाते ,उसे याद करते प्राण छोड़ते और अगले जन्म में हिरण का बच्चा बनते हैं।जरा सोचिए जब सन्यस्त भरत की यह दशा हुई तो उनका क्या होगा जो हर जगह मन लगाते,प्राण छोड़ेगे। नाम महिमा की पुष्टि में अजामिल मोक्ष की कथा का रहस्यमई वर्णन करते हैं जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर होते रहे।समिति के अन्य सदस्यों में शिव मोहन तिवारी, लखनऊ भैया, सुदर्शन शर्मा, सुमन भरद्वाज ज्यादा सक्रिय हैं।श्रीमद्भागवत का मूल पाठ वैदिक अमरनारायण स्वामी, पूजन कार्य पं दीपक बाबा और शंभु स्वामी कर रहे हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री ने लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लगाए नीम, बादाम और जामुन के पौधे।

rktvnews

स्नानकोत्तर हिंदी विभाग में पीएचडी की मौखिक परीक्षा संपन्न।

rktvnews

पटेल बस पड़ाव में बढ़ते अपराधों के मद्देनजर भाकपा माले और लघु व्यवसाई संघ का प्रतिनिधि मंडल नवादा थाना प्रभारी से मिला।

rktvnews

भोजपुर:जदयू नेत्री पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर घायल – आरोपी फरार, पुलिस छानबीन में जुटी।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की सयुंक्त अध्यक्षता में महिला कल्याण एवं बाल संरक्षण योजनाओं से जुड़ी जानकारी और जागरूकता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment