RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:नूरपुर आजिमाबाद में एक ही परिवार के तीन लोगों के पीड़ित परिवारों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद

नूरपुर आजिमाबाद नृशंस हत्याकांड की न्यायिक जांच हो-सांसद सुदामा प्रसाद

पीड़ित को मृतक व्यक्ति के हिसाब से 10-10 लाख रुपए मुआवजा दे सरकार-सुदामा प्रसाद

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 16 अगस्त।नूरपुर अजीमाबाद में हुए एक साथ तीन व्यक्तियों के हत्याकांड को लेकर मिलने पहुंचे भाकपा-माले सांसद सुदामा प्रसाद!वहां पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद घटना की पूरी जानकारी ली!आगे सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि नूरपुर आजिमाबाद की घटना एक तरह से जनसंहार है!विदित हो कि नूरपुर आजिमाबाद में एक ही परिवार के तीन बिंद-मल्लाह जाति के
लोगों को नृशंस तरीके से हत्या कर दी गयी! जिसमें शांति कुंअर उम्र 60 वर्ष पति स्व-०राज कुमार चौधरी जो एक आंगनबाडी में एक सहायिका भी है उनका एक लड़का बुधन चौधरी उम्र 28 वर्ष 12 जुलाई को शौच के लिए गये थे!लेकिन वे वापस नहीं लौटे तो उनकी मां शांति कुंवर एवं उनका लड़का सुधन चौधरी उम्र 24 वर्ष अगले दिन गये तो वो भी लापता हो गये!इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को सूचित किये जाने की बाद भी पुलिस ने कोई छानबीन किया लेकिन अगर पुलिस समय पर खोजबीन करती तो इस घटना को रोका जा सकता था!आगे उन्होंने कहा कि सिर्फ जमीन की घटना को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम देने की बाद आ रही है लेकिन इस घटना की न्यायिक जांच जाए तो असली-बात कुछ और बात सामने आ जाएगी!आगे सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि नूरपुर आजिमाबाद पीड़ित परिवारों को सरकार अविलंब 10-10 लाख रुपया मुआवजा,एक सरकारी नौकरी एवं परिवार सुरक्षा एवं स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी देने की मांग की है!सांसद सुदामा प्रसाद के साथ राज्य कमेटी सदस्य व संदेश प्रखंड कमेटी सचिव संजय सिंह,जिला कमेटी सदस्य नीलम कुंवर,भगवती चौधरी, मुखिया भरत सिंह,संजय गुप्ता शामिल थे!

Related posts

दरभंगा :केक काटकर जीविका दीदी की रसोई का मनाया स्थापना दिवस!नित्य नए आयाम गढ़ रही जीविका दीदियाँ:डॉ.ऋचा गार्गी

rktvnews

पत्रकारों का अधिकार खतम नहीं होना चाहिए : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

भोजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी।

rktvnews

भोजपुर:बिलौटी पहुंचा कांग्रेस का शिष्टमंडल,मामले की उच्चस्तरीय जांच और मुआवजे की मांग।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

हाईकोर्ट ने पीएम मोदी पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के मुद्दे पर कांग्रेस स्टूडेंट लीडर को एक्जाम देने पर लगाई रोक के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली यूनिवर्सिटी से जवाब मांगा

rktvnews

Leave a Comment