RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने की प्रगति यात्रा के अंतर्गत घोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में प्रगति यात्रा के अंतर्गत घोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा तथा सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज स्थापना हेतु उपलब्ध सभी महाविद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर सूची उपलब्ध कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आगे की कार्रवाई ससमय एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त, प्रगति यात्रा के अंतर्गत घोषित विभिन्न विकास योजनाओं की क्रमवार समीक्षा करते हुए जीरो माइल से पातर पथ, जीरो माइल से असनी पथ, असनी से पातर पथ, संदेश से अखगाँव होते हुए कोईलवर नहर बांध तक पथ निर्माण, आरा रेलवे स्टेशन से जज कोठी मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण, जीरो माइल स्थित स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम निर्माण, आरा–बबुरा–छपरा पथ चौड़ीकरण, बिहिया चौरस्ता सड़क चौड़ीकरण तथा तरारी प्रखंड अंतर्गत देव ग्राम स्थित सूर्य मंदिर परिसर के विकास एवं संग्रहालय निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त,भोजपुर गुंजन सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी, भोजपुर, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक (एनईपी), कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार: पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती अपराधी चंदन मिश्रा की बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मार की हत्या।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के बरीसवन दलित बस्ती पर हुए सामंती हिंसा और पूर्व सैनिक की पत्नी मीना देवी की हत्या के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा में निकाला प्रतिरोध मार्च।

rktvnews

बिहार कैडर के 10 आईएएस ने गृह विभाग में किया प्रशिक्षण प्राप्त।

rktvnews

गिरीडीह: जिला स्तरीय खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता 2025-26 का समापन।

rktvnews

बक्सर:जननायक कर्पूरी ठाकुर विधी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का आयोजन।

rktvnews

‘सत्या साची’ की आनंदिता साहू ने कहा, “भाई दूज का रिश्ता सिर्फ भाइयों तक क्यों सीमित हो? बहनें भी होती हैं सच्ची साथी”

rktvnews

Leave a Comment