RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:चंदिया में जल प्रदाय परियोजना पूर्ण, अब घर-घर पहुँच रहा है शुद्ध पेयजल।

उमरिया/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)05 फरवरी।उमरिया जिले के चंदिया नगर में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा स्वीकृत जल प्रदाय परियोजना को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के क्रियान्वयन से चंदिया के नागरिकों को अब नियमित, सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो रही है। परियोजना का क्रियान्वयन मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा किया गया है।
एमपीयूडीसीएल के प्रबंध संचालक संकेत भोंडवे ने जानकारी देते हुए बताया कि चंदिया जल प्रदाय परियोजना का भौतिक प्रगति स्तर 100 प्रतिशत प्राप्त कर लिया गया है, जबकि वित्तीय प्रगति 98.5 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है। परियोजना की डिज़ाइन एवं निर्माण लागत 13.66 करोड़ रुपये तथा संचालन एवं संधारण ( ओ एण्ड एम) लागत 8.04 करोड़ रुपये निर्धारित की गई। इस प्रकार कुल परियोजना लागत 21.70 करोड़ रुपये है।
परियोजना के अंतर्गत महानदी को जल स्रोत के रूप में विकसित किया गया है। जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु 2 एमएलडी क्षमता का इंटेक वेल एवं 2 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र स्थापित किया गया है। इसके साथ ही 170 केएल और 350 केएल क्षमता के दो नवीन ओवरहेड टैंक निर्मित किए गए हैं। नगर क्षेत्र में 35 किलोमीटर लंबा वितरण नेटवर्क विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से 1,000 से अधिक घरों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।
प्रबंध संचालक संकेत भोंडवे ने बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने से चंदिया के नागरिकों को कई महत्वपूर्ण लाभ मिल रहे है। अब लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल घर पर ही उपलब्ध हो रहा है, जिससे जलजनित बीमारियों में कमी आएगी। महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाने की परेशानी से राहत मिली है समय और श्रम की बचत भी हो रही है साथ ही, नियमित जल आपूर्ति से नगर में स्वच्छता, स्वास्थ्य और जीवन गुणवत्ता में सुधार भी देखने को मिल रहा है।
चंदिया जल प्रदाय परियोजना नगरीय बुनियादी ढांचे को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो एमपीयूडीसी की “हर घर नल से जल” की प्रतिबद्धता को साकार करता है और नागरिकों के बेहतर भविष्य की नींव रखता है।

Related posts

भोजपुर:विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ एक सौ ग्यारह यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान: डा पी सिंह

rktvnews

मोदी की गारंटी है हर भारतीय को अच्छा स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड द्वारा : प्रधानमंत्री

rktvnews

भोजपुर:अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में जेजे कॉलेज की छात्रा अनु कुमारी ने जीता गोल्ड।

rktvnews

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने डाकघरों के माध्यम से कम लागत में पुस्तकों और अध्ययन सामग्री के वितरण को सरल बनाने के लिए ‘ज्ञान पोस्ट’ के लिए राजपत्र अधिसूचना के प्रकाशन की घोषणा की।

rktvnews

छत्तीसगढ : दर्री गांव से टाटा स्टील में मैनेजर तक का सफर।

rktvnews

राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं के साथ आज सरकार की बैठक संपन्न हुई।

rktvnews

Leave a Comment