RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अयोध्या लड्डू प्रसाद ले जा रहे वाहन को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया।

भारत नेपाल में धार्मिक व मैत्री संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण कदम- मुख्यमंत्री डॉ यादव

कार्यक्रम का शुभारंभ डमरूवादन , शंखनाद और वेद ऋचाओं की गूंज से हुआ।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)21 नवंबर। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरुवार दोपहर श्री महामृत्यूंजय द्वार समीप श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह लड्डू प्रसाद ले जा रहे वाहन को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। लड्डू प्रसाद श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव, मिथिला नेपाल में वितरण के लिए अयोध्या श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट रवाना किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ डमरूवादन , शंखनाद और वेद ऋचाओं की गूंज से हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भारत नेपाल के धार्मिक,सांस्कृतिक और मैत्री सम्बन्ध बहुत पुराने हैं। मिथिला नेपाल में भगवान श्री महाकाल का लड्डू प्रसाद वितरण का कदम भारत नेपाल संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी है।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल,प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सतीश मालवीय , महापौर मुकेश टटवाल,नगर निगम सभापति कलावती यादव,जनप्रतिनिधि विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंडला, संजय अग्रवाल,मंदिर समिति सदस्य प्रदीप गुरुजी, राजेंद्र गुरुजी,राजेश गुरुजी राम गुरुजी,संभागायुक्त संजय गुप्ता, एडीजीपी उमेश जोगा, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह , एसपी प्रदीप शर्मा महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

लॉटरी वितरकों द्वारा कर चोरी।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना : स्वामी विवेकानंद का जयंती समारोह एसआरपी कालेज मे आयोजित।

rktvnews

दर्दे दिल दर्दे जिगर…आदि गीतों से मो रफ़ी को उनकी जयंती पर दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

पटना : नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment