RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के बैनर तले मनाई गई संत रवि दास की जयंती।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 फरवरी।अंबेडकर कॉलोनी वार्ड नंबर 16 आरा में संत रवि दास की स्थापित प्रतिमा के पास अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के बैनर तले जयंती मनाई गईं जिसकी अध्यक्षता गोरखनाथ अकेला ने व धन्यवाद ज्ञापन जयमंगल प्रसाद ने किया।उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोजपुरिया जन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सिंह सहयोगी थे।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए, अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के भोजपुर महासचिव गोरखनाथ अकेला ने कहा कि,अब समय आ गया है सभी को एक सूत्र में लेकर के चलने का,संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की बाणी सच होते दिख रही है अब मानव मानव में भेद करने वाले लोगों का अस्तित्व मिट रहा है। समता समानता न्याय की बात हमारे संत जी ने जो किया था वही सच्चाई है संत जी निर्गुण उपासक थे। उनकी वाणी में पूरे मानव समाज को एक सूत्र में बांधने की क्रांतिकारी ताकत थी।संत जी ढोंग और अंधविश्वास के भी खिलाफ थे।आगे पूर्व दरोगा हीरालाल ने कहा कि मन चंगा तो कठोति मे गंगा, संत जी की बाणी पुरे विश्व लोकोक्ति बन गईं है जो ढोंग को नकारता है और वास्तविकता को स्वीकारता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भोजपुरिया जन् मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी ने कहा कि जाति पाति यह सब बनावटी चीज है हम सभी को मिल जुल करके प्रेम से साथ रहना चाहिए एवं आगे बढ़ना चाहिए एवं देश को आगे बढ़ाना चाहिए।
जयंती समारोह को संबोधित करने वालों में अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के कोषाध्यक्ष सुशील कुमार,उपाध्यक्ष जय मंगल प्रसाद, सुबोध राम, राजेंद्र प्रसाद, विनायक राम, जितेंद्र कुमार, कामता राम, सामाजिक कार्यकर्ता राम सकल भोजपुरीया, लक्ष्मण कुमर, सूरज कुमार,राजू रजक आदि थे।

Related posts

दूरसंचार विभाग ने युवाओं को डिजिटल एम्बेसेडर के रूप में सशक्त बनाने के लिए देश भर में संचार मित्र योजना शुरू की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 जुलाई 24

rktvnews

छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय के 5 विद्यार्थी पर्वतारोही अभियान प्रशिक्षण हेतु मनाली रवाना।

rktvnews

भोजपुर:विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगों की आजीवन कारावास की सजा को माले ने बताया राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित! निकाला विरोध मार्च।

rktvnews

आत्मनिर्भरता से युवा बढ़ रहे है लगातार आगे: जीवन कुमार

rktvnews

सारण:रेरा अध्यक्ष ने किया एक संवेदीकरण-सह-अभिमुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment