RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:झारखण्ड पंचम राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष ने पूर्वी सिंहभूम भ्रमण के क्रम में बोड़ाम प्रखंड के सबर बहूल गांव का किया भ्रमण।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)31 जनवरी।झारखण्ड पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्वी सिंहभूम भ्रमण के क्रम में बोड़ाम प्रखंड के लायलम पंचायत अंतर्गत सबर बहूल गांव हाथी टोला एवं डांगर टोला का भ्रमण किया। आयोग के अध्यक्ष ने सबर आदिम जनजाति परिवार के समाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य-पोषण आदि के क्षेत्र में समुदाय के उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यो का अवलोकन कर जिला प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों के आत्मनिर्भरता व आजीविका उपार्जन हेतु शहद उत्पादन से जोड़ने के प्रयास की सराहाना की। भ्रमण के क्रम में उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर लोगों की व्यक्तिगत व सामुदायिक समस्याओं तथा सरकार की योजनाओं की सुगमता के बारे में जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने आधार कार्ड, राशन, पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, भूमि स्वामित्व पट्टा के कारण सरकारी योजनाओ का लाभ लेने में आ रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया। वहीं स्थानीय प्रशासन को नियमित रूप से स्वास्थ्य, राजस्व कैंप आयोजित कर लोगों की समस्या समाधान व सरकारी योजनाओ तथा आजीविका से जोड़ने का निदेश दिया। टोला भ्रमण के क्रम में राज्य वित्त आयोग ने सबर आदिम जनजाति परिवार का पशुपालन शेड, स्थानीय उत्पाद का अवलोकन किया।
मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो, अंचल अधिकारी रंजीत कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पटना में इस्कॉन मंदिर में किए दर्शन!परिवार के संघर्षपूर्ण जीवन का उल्लेख किया।

rktvnews

भोजपुर : शिक्षा व संस्कार ही पहुँचायेगा सफलता के शिखर पर : पद्मश्री डा भीम सिंह भवेश 

rktvnews

श्रद्धांजलि सभा में ई.एन के सिंह के गुणों की खूब हुई चर्चा!समाज के प्रति आजीवन समर्पित रहे इंजीनियर साहब:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

रायपुर : राजभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

देवघर:गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन का क्रिकेट मैच: सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन पर जोर।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने उधमपुर जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की”।

rktvnews

Leave a Comment