RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में बांधनी एवं एप्लिक वर्क पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में बांधनी एवं एप्लिक वर्क पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन विद्या भवन सभागार में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी ने बांधनी एवं एप्लिक वर्क की सराहना करते हुए इसे उच्च स्तर पर विकसित करने हेतु जीविका दीदियों को हरसंभव सहयोग एवं प्रोत्साहन देने का आश्वासन दिया।
कार्यशाला के दौरान कपड़े एवं वेस्ट मटेरियल पर तैयार किए गए बांधनी एवं एप्लिक वर्क के आकर्षक डिजाइनों का जिला पदाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से आए दो प्रशिक्षकों द्वारा बांधनी एवं एप्लिक वर्क से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुभव एवं संक्षिप्त प्रतिक्रिया जिला पदाधिकारी के समक्ष साझा की गई।
कार्यशाला की प्रशिक्षिका के रूप में प्रोफेसर सगीता देवदिया, विभागाध्यक्ष, गृह विज्ञान, वसंत कन्या महाविद्यालय, कोपारा, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तथा डॉ. सृष्टि पुरवार, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) द्वारा जीविका दीदियों, स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य उद्यमियों को रोजगारोन्मुखी कौशल संवर्द्धन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिल सके।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, जिला उद्योग पदाधिकारी भोजपुर, जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे, जीविका की ओर से जिला परियोजना प्रबंधक, प्रखंड परियोजना प्रबंधक आरा एवं कोईलवर तथा युवा पेशेवर हर्षिता शर्मा एवं सत्यजीत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:अस्मिता सिटी लीग में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, दीप प्रज्वलन में बच्चियों की भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

केंद्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह 2023।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अन्तर्गत विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदों पर चयनित कुल 9,888 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियोजन पत्र।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में सामर्थ्य करियर एवं कौशल विकास कार्यक्रम” का हुआ आयोजन।

rktvnews

भारतीय नौसेना अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट उदयगिरि और हिमगिरि को नौसेना में शामिल करने के लिए तैयार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लाभार्थी किसान का स्वागत ‘जय जगन्नाथ’ से किया।

rktvnews

Leave a Comment