RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सभी इवीएम स्ट्रांग रूम में सील : के रवि कुमार

दूसरे चरण में 68.95 प्रतिशत हुआ मतदान, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद बढ़ेगा मतदान प्रतिशत।

सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत रहा 67.74

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 21 नवंबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सभी इवीएम स्ट्रांग रूम में स्क्रूटनी के बाद सील कर दिये गये हैं। पहले स्तर की सुरक्षा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जिम्मे है। दूसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य सशस्त्र बल के जवान संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तीन स्तरीय हो जाएगी। तीसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य पुलिस के जिम्मे होगा। वह गुरुवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कुल 68.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद मतदान प्रतिशत में और इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि दोनों चरणों के मतदान का प्रतिशत 67.74 रहा है। मतदान में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने ज्यादा मतदान किया है। वहीं शहर की अपेक्षा ग्रामीण मतदाता मतदान में आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का फोकस इस बार समाज के हासिये पर खड़े लोगों को भी मतदान का हिस्सा बनाने पर था। इसके तहत सुदूर इलाके में जंगल-पहाड़ पर बसेरा करनेवाले से लेकर अलग-थलग रहनेवाले कुष्ठ पीड़ितों तक को योजनाबद्ध तरीके से मतदान के लिए प्रेरित किया गया। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जामताड़ा के हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर में कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं के लिए बनाए गए विशेष मतदान केंद्र में सभी 57 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। सामुदायिक भवन के मतदान केंद्र (362 “क”) मिहिजाम स्थित स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम को सहायक मतदान केंद्र के रूप में गठित किया गया था।
उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 24 जिला मुख्यालयों में मतगणना केंद्र बनाये गये हैं। 23 नवंबर की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। 8.30 बजे से इवीएम के मतों की गिनती शुरू की जाएगी। पहले राउंड के मतगणना का रिजल्ट 9.30 बजे संभावित है।
उन्होंने बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 207 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती हुई है। वहीं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में कुल 100 केस दर्ज किये गये हैं।

Related posts

भोजपुर:भाजपा का घर-घर बांटो सिंदूर अभियान का बिहार की महिलाएं बहिष्कार करेगी : सुदामा प्रसाद

rktvnews

देहरादून:मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में जिलाधिकारियों संग वीसी के माध्यम से की बैठक।

rktvnews

अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की सरकार बिहार का कर रही है बंटाधार: अमरेंद्र प्रताप सिंह।

rktvnews

नागर विमानन मंत्रालय के लिए यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा सर्वोपरि है : ज्‍योतिरादित्‍य एम. सिंधिया

rktvnews

दुमका:मुख्य सचिव ने मंदिरों का गांव मलूटी का किया दौरा , मां मौलिक्षा मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

बुद्ध पूर्णिमा आज !

rktvnews

Leave a Comment