RK TV News
खबरें
Breaking News

काशी तमिल संगमम् 4.0 के 10वें दिन तमिलनाडु से काशी पहुँचा छठा दल।

बनारस रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत, छठे दल में महिलाएँ शामिल।

RKTV NEWS/वाराणसी (उत्तर प्रदेश)12 दिसंबर।तमिलनाडु से काशी तमिल संगमम् 4.0 में शामिल होने के लिए छठा दल काशी पहुँच गया है। इस दल में महिलाएँ शामिल हैं। जब यह दल विशेष ट्रेन से बनारस रेलवे स्टेशन पर उतरा, तो उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया।
स्टेशन पर पारंपरिक स्वागत देखकर तमिल दल के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने कहा कि काशी में मिल रहा आध्यात्मिक वातावरण उनके लिए अविस्मरणीय है। डमरू वादन की ध्वनि से पूरा परिसर शिवमय हो गया और काशी व तमिलनाडु की सांस्कृतिक एकता की झलक साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम के तय शेड्यूल के अनुसार, तमिलनाडु से आए ये डेलिगेट्स आज श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन–पूजन करेंगे। इसके बाद वे गंगा तट, घाटों तथा शहर के प्रमुख सांस्कृतिक और शैक्षिक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अतिथियों को काशी की समृद्ध विरासत, कला, संस्कृति और अध्यात्म से परिचित कराने के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किए गए हैं।
दल में शामिल लक्ष्मी काशी पहुँचने पर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, “हमारा शुरू से सपना था कि बाबा विश्वनाथ का दर्शन करें। आज काशी पहुँचकर बहुत खुशी हो रही है।” लक्ष्मी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह से काशी में आगमन होगा। वह अन्य महिलाओं के साथ दक्षिण भारतीय भाषा में भजन गाती हुई दिखाई दीं। उन्होंने कहा, “हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करते हैं कि हमारे राज्य के लोगों को उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिरों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। काशी और दक्षिण भारत का रिश्ता काफी पुराना है।

Related posts

11 सितंबर को केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह आरा दानापुर टाटा नगर एक्स के नियमित ठहराव का करेंगे लोकार्पण।

rktvnews

पंचायत सचिवों और सामाजिक सुरक्षा डाटा एंट्री ऑपरेटर का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्तीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

इंद्रेश कुमार जन्मोत्सव: जोश, जज़्बे, जुनून के साथ “सद्भावना सप्ताह”, जनसेवा में जुटा MRM

rktvnews

गया:डीएम ने लगाया सुदूरवर्ती शेरघाटी अनुमंडल के मोहनपुर प्रखंड में जनता दरबार।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल की विजयादशमी पर बधाई और शुभकामनाएं

rktvnews

Leave a Comment