RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:छठ पूजा की तैयारियों का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश) 27 अक्टूबर।लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने यमुना नदी के किनारे बने कच्चा घाट का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि छठ पूजा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, गोताखोरों की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निकाय, स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत और पुलिस विभाग के अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।
वहीं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। छठ पूजा के दौरान संवेदनशील घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मी पर्याप्त संख्या में तैनाती के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था सुचारु हेतु निर्देश दिए ताकि आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करें। चिकित्सा विभाग को घाटों पर एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा, बिजली विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और अग्निशमन विभाग को सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया।

जानिए छठ पर्व की महत्ता

छठ पूजा सूर्य उपासना का प्राचीन पर्व है जो मुख्यतः उत्तर भारत में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करते हैं तथा अस्ताचलगामी और उदयाचल सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह पर्व पर्यावरण संरक्षण, आत्मसंयम और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर महिलाएँ 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह पर्व जनभावना और संस्कृति से जुड़ा है इसलिए सभी का दायित्व है कि श्रद्धालु निर्भय और सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें।
इस अवसर पर ईओ बागपत के के भड़ाना सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: लोजपा नेता हुलास पांडेय ने दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

रामगढ़:ट्रांसजेंडर समूह के लोगों ने उपायुक्त से की मुलाकात।

rktvnews

18वें मुंबई फिल्म फेस्टिवल में डाक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग में फंडिंग और राजस्व कमाने की रणनीतियों को लेकर विस्तृत पैनल चर्चा की गई ।

rktvnews

राजस्थान:मुख्‍यमंत्री विधानसभा अध्‍यक्ष ने विधानसभा में किया नेवा सेवा केन्‍द्र का शुभारंभ।

rktvnews

महिलाओं, युवाओं, किसानों के जीवन में खुशहाली लाना हमारा मकसद:मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment