RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में बापू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जनवरी।भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा पार्टी कार्यालय शहीद भवन, आरा में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अशोक राम ने की अध्यक्षता में किया गया।
सभा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित प्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने संबोधन में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा और मानवता का जीवंत विचार हैं। आज के समय में जब समाज में नफरत, हिंसा और विभाजन की प्रवृत्तियाँ बढ़ रही हैं, तब गांधी जी के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। देश की आज़ादी के लिए उनके बलिदान और उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।सरीक
प्रमुख लोगों में डॉ शशि कुमार सिंह, हाकिम प्रसाद, अशोक सिंह यादव, वीरेंद्र मिश्रा, अजय कुमार तिवारी मुनमुन, चितरंजन सिंह मुन्ना, डॉ बृजेश कुमार सिंह यादव, मनमोहन तिवारी, नागेंद्र मिश्र, बृजेश कुमार राय, श्रीकांत राय, अजय कुमार पासवान, अशोक कुमार सिंह, गोपाल कृष्ण गोखले, शिवकुमार राम, पृथ्वी राम, विकास कुमार तिवारी, मनोज कुमार सहित दर्जनों लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

बीएसएनएल ने तीसरी तिमाही में ₹262 करोड़ का मुनाफा कमाया- 2007 के बाद पहला मुनाफा।

rktvnews

भारत के उमरोई छाबनी में “एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति-2023” शुरू, भारतीय और मलेशियाई सेना शामिल।

rktvnews

भोजपुर:प्रतिष्ठित बिहारी हीरो अवार्ड 2026 के लिए चयनित हुए डा विकास कुमार

rktvnews

बिहार सरस मेला: देश की संस्कृति, परंपरा , लोक शिल्प, कलाकृतियो एवं देशी व्यंजनों को पुनर्जीवित कर महिलाओं ने दिया अपनी सफलता का परिचय।

rktvnews

दुमका:सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दुमका में रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर पर स्मारक पुस्तक का विमोचन किया, जिसमें सैनिकों के व्यक्तिगत अनुभव संकलित हैं।

rktvnews

Leave a Comment