RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक, कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)31 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा सभी कोषागों के वरीय पदाधिकारी के साथ कोषागों के कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में कम्यूनिकेशन प्लान, मॉक ड्रिल, मास्टर ट्रेनर की दक्षता जांच, वाहनों की उपलब्धता एवं जीपीएस ट्रैकिंग, ईवीएम का डिस्पैच एवं रिसिविंग की तैयारी, मतदान केन्द्रों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं (AMF) को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान में अब 10 दिन शेष हैं, निर्वाचन कार्य के सफल संपादन में किसी भी प्रकार से कोई शिथिलता नहीं हो । सभी कोषांग टीम भावना के साथ निर्वाचन कार्य को संपन्न करें, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश एवं विहित प्रक्रियाओं का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने सभी कोषागों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता, समन्वय और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुपालन पर सतत निगरानी रखी जाए और किसी भी उल्लंघन की सूचना पर समयबद्ध कार्रवाई करें। व्यय निगरानी, उड़नदस्ता टीम, वीडियो सर्विलांस, स्थैतिक निगरानी दल अपने कार्यों में सक्रिय रहें और नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करें । मतदान दिवस को लेकर पोलिंग पार्टी की रवानगी, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था एवं बिजली-पानी की उपलब्धता का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

हनुमानगढ़:किसानों को मृदा स्वास्थ्य जांच कराने के लिए करें जागरूक,बीज और उवर्रक विक्रेता दुकानों का करें औचक निरीक्षण : कलेक्टर,काना राम

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण।

rktvnews

राजस्थान:पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ पहाडिया को विधानसभा में पुष्पांजलि अर्पित।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता में भारतीय भाषा परिवार का योगदान विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का होगा आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:एलपीजी सिलेंडरों के वितरण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश।

rktvnews

चतरा:राजस्व संबंधी मामलों एवं जनशिकायतों के निष्पादन पर उपायुक्त कीर्तिश्री ने की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment