RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिट एन्हांसमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम विद्यार्थियों के रोजगार परक : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जनवरी।जगजीवन कॉलेज, आरा में ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिट एन्हांसमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डॉक्टर आभा सिंह तथा संचालन जुली कुमारी, सहायक प्राध्यापिका ने किया। यह निःशुल्क ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट प्रोग्राम है, जिसके तहत यूजी अंतिम वर्ष के छात्र -छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा। प्रो आभा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा – कंपटीशन के इस दौर में” गीत” जैसे प्रोग्राम विद्यार्थियों के रोजगार परक कार्यक्रम है । लर्नेट स्किल्स के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्योति प्रकाश सिन्हा ने “गीत ” कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत कुल 84 घंटे का प्रशिक्षण हाईब्रिड मोड (ऑनलाइन/ ऑफलाइन) में दिया जाना है। इस ट्रेनिंग प्रक्रिया में नामांकन लेने से पहले करियर रेडिनेस टेस्ट देना होगा । इस ट्रेनिंग को पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण – पत्र तथा उनकी योग्यता अनुसार विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट भी दिया जाएगा। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में विभिन्न प्रकार के कौशल विकास जैसे – प्रोफेशनल कम्युनिकेशन, पर्सनलिटी डेवलपमेंट, कंप्यूटर नॉलेज , प्रोफेशनल ईमेल लिखना, आदि पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यूजी सेमेस्टर 5 के विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।कुल 50 विद्यार्थियों ने इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए टेस्ट दिया तथा नामांकन कराया है। इनका ट्रेनिंग फ़रवरी माह से शुरू होगा। मौके पर अन्य सभी शिक्षक भी मौजूद रहे।

Related posts

रामनवमी हेट स्पीच केस: गुजरात कोर्ट ने काजल हिंदुस्तानी को जमानत दी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के कच्छ में BSF के मूरिंग प्लेस का भूमिपूजन और विभिन्न परियोजनाओं का ई-लोकार्पण किया।

rktvnews

बिहार के इस बजट में किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा गया है : मुख्यमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए पहले दिन 7 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र।

rktvnews

विकसित भारत के लिए महिला-नेतृत्व वाले विकास को केंद्रीय स्थान: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

भोजपुर:प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यवहार न्यायालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment