RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रो मीना कुमारी एस.बी.कॉलेज आरा की बनी प्रभारी प्रधानाचार्य।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जनवरी।एम.एम. महिला कॉलेज, आरा के वनस्पतिशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मीना कुमारी ने सोमवार को एस.बी. कॉलेज, आरा के प्रभारी प्रधानाचार्य पद पर औपचारिक रूप से योगदान किया। उन्हें कॉलेज की वर्तमान प्रधानाचार्य प्रो आभा सिंह द्वारा विधिवत योगदान कराया गया।
प्रोफेसर मीना कुमारी इससे पूर्व एम.एम. महिला कॉलेज, आरा की प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में भी सेवाएँ दे चुकी हैं।अपने पूर्व कार्यकाल में उन्होंने शैक्षणिक अनुशासनिक, प्रशासनिक पारदर्शिता और छात्रहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए संस्थान की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ किया था।ये शिक्षण, शोध एवं प्रशासनिक अनुभव के लिए जानी जाती हैं। वनस्पतिशास्त्र विषय में लंबे समय से अध्यापन करते हुए विभागाध्यक्ष के रूप में उन्होंने अकादमिक गुणवत्ता और अनुशासन को मजबूती प्रदान की है।
योगदान के अवसर पर प्रोफेसर मीना कुमारी ने कहा कि एस.बी. कॉलेज की शैक्षणिक परंपरा को और मजबूत करना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना तथा छात्रहित से जुड़े सभी मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सहयोग से कॉलेज के समग्र विकास हेतु सतत प्रयास करने की बात कही।इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उनके योगदान का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव और नेतृत्व में एस.बी. कॉलेज, आरा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 17 मई 26

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कोषांगों के नोडल एवं प्रभारी पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, प्रशिक्षण को बताया चुनाव की आत्मा, कहा- लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं।

rktvnews

झारखंड:चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल।

rktvnews

चतरा:कुंदा प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था पर नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उत्तर बिहार के जिलों में प्रगति यात्रा में की गई घोषणाओं को जमीनी स्तर पर उतारने हेतु सभी योजनाओं पर मंत्रिपरिषद् एवं विभाग की स्वीकृति।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में 30 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड बाल रंगमंच कार्यशाला का समापन।

rktvnews

Leave a Comment