RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उत्तर बिहार के जिलों में प्रगति यात्रा में की गई घोषणाओं को जमीनी स्तर पर उतारने हेतु सभी योजनाओं पर मंत्रिपरिषद् एवं विभाग की स्वीकृति।

20 हजार करोड़ रुपये लागत की कुल 188 योजनाएँ स्वीकृत।

मंत्रिपरिषद् द्वारा कुल 121 तथा विभाग के स्तर पर 67 योजनाएँ स्वीकृत।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )05 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर बिहार के जिलों में प्रगति यात्रा-क्रम में 20 हजार करोड़ रुपये की कुल 188 योजनाओं की घोषणाएँ की जिनमें मंत्रिपरिषद् द्वारा कुल 121 तथा विभाग के स्तर पर 67 योजनाएँ स्वीकृत की गई हैं।
उक्त जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ ने दी और बताया कि मंत्रिपरिषद् द्वारा पूर्व में प्रगति-यात्रा संबंधी 39 एजेंडों पर मुहर लगी थी और आज की मंत्रिपरिषद् की बैठक में कुल 82 योजनाओं की स्वीकृति दी गई। इस प्रकार मंत्रिपरिषद् द्वारा प्रगति यात्रा क्रम में की गयी घोषणाओं में से कुल 121 घोषणाओं की स्वीकृति दी गई।
मंगलवार को मंत्रीपरिषद द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग अन्तर्गत कुल 495.12 करोड़ रुपये की 05 योजनाएँ, ग्रामीण कार्य विभाग अन्तर्गत कुल 64.69 करोड़ रुपये की 02 योजनाएँ, पर्यटन विभाग अन्तर्गत कुल 344.01 करोड़ रुपये की 07 योजनाएँ, ऊर्जा विभाग अन्तर्गत कुल 663.61 करोड़ रुपये की 04 योजनाएँ, जल संसाधन विभाग अन्तर्गत कुल 3645.67 करोड़ रुपये की 12 योजनाएँ, स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत कुल 862.34 करोड़ रुपये की 02 योजनाएँ, शिक्षा विभाग अन्तर्गत कुल 56.8 करोड़ रुपये की 01 योजना, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग अन्तर्गत कुल 42.37 करोड़ रुपये की 01 योजना, खेल विभाग अन्तर्गत कुल 153.89 करोड़ रुपये की 03 योजनाएँ, पथ निर्माण विभाग अन्तर्गत कुल 6577.38 करोड़ रुपये की 42 योजनाएँ, उद्योग विभाग अन्तर्गत कुल 236.25 करोड़ रुपये की 01 योजना मद्य निषेध, उत्पादन एवं निबंधन विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की एक-एक योजना की स्वीकृति दी गयी। मंत्रिपरिषद् के विगत बैठक में 39 योजनाओं पर मंत्रिपरिषद् द्वारा स्वीकृति दी गई थी।

Related posts

हमारी भारतीय परम्परा “बड़ों का चरण स्पर्श” से अभिवादन करने के राही है : विपिन शर्मा

rktvnews

बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं और उनका शोषण रोका जाना चाहिए : राज्यपाल

rktvnews

देवघर :शिवलोक परिसर से भव्य ड्रोन शो का हुआ आयोजन।

rktvnews

स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करने वाली आशाकर्मियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करें- जिलाधिकारी

rktvnews

राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केन्द्र द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी-सह-प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment